फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Salman Khurshid Wani met Inamul after coming to Bareilly

बरेली आकर इनामुल से मिला था सलमान खुर्शीद वानी

Tue, 23 Jun 2020 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
Salman Khurshid Wani met Inamul after coming to Bareilly
सलमान खुर्शीद वानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

वानी ने बागपत के कॉलेज में लिया था एडमिशन, स्टूडेंट्स को बरगलाने की थी योजना

विज्ञापन
बरेली। कश्मीर से पकड़े गए सलमान खुर्शीद वानी और बरेली के इनामुल का कनेक्शन धीरे-धीरे खुलने लगा है। सूत्र बताते हैं कि बागपत के एक कॉलेज में एडमिशन लेकर देश विरोधी माहौल बनाने में जुटा वानी बरेली आकर इनामुल से मिला था। दोनों की लंबी चैट और दस्तावेज से एटीएस और जानकारी जुटा रही है।
बरेली से पकडे़ गए इनामुल से मिले इनपुट के आधार पर जम्मू से गिरफ्तार सलमान खुर्शीद के बारे में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, सलमान 2019 में अपना एडमिशन कराने के लिए बागपत के एक इंस्टीट्यूट में आया था। उसका मकसद वहां एडमिशन लेकर आसपास के जिलों में जेहाद के नाम पर युवाओं को बरगलाना था। उसके फेसबुक स्टेटस के मुताबिक, वह इस संस्थान का स्टूडेंट भी है। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान वह बरेली आकर इनामुल से भी मिला था। फेसबुक पर इनामुल के दोस्त सैफतुल्ला और आमीन के भी नवंबर में बरेली आने का स्टेटस है। ऐसे में खुफिया एजेंसियों को अंदेशा है कि इन लोगों ने बरेली में एक साथ मिलकर किसी बड़े आतंकी हमले का प्लान तैयार किया था। फिलहाल एटीएस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। बरेली से कई और स्लीपिंग मॉडयूल्स के नाम भी उजागर हो सकते हैं। टीम यहां इनामुल को लाकर साक्ष्य जुटाने के साथ ही उसके दूसरे साथियों की धरपकड़ भी कर सकती है।
विज्ञापन

इनामुल के मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के जरिये ही सलमान खुर्शीद वानी को जम्मू से हिरासत में लिया गया है। टीम उसे लेकर लखनऊ आ रही है। दोनों से पूछताछ के बाद जो जानकारियां मिलेंगी, उन पर काम किया जाएगा। - डीके ठाकुर, एडीजी, एटीएस उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed