{"_id":"6687486b6d4b84c79608f51a","slug":"salesman-robbed-of-51-thousand-rupees-beaten-with-a-stick-when-he-protested-bareilly-news-c-4-bly1015-433138-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेल्समैन से 51 हजार की लूट, विरोध पर बांका मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेल्समैन से 51 हजार की लूट, विरोध पर बांका मारा
Fri, 05 Jul 2024 06:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (बरेली)। शराब की दुकान बंद करके बुधवार रात घर जा रहे सेल्समैन पर हमला कर बदमाशों ने 51 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने बांका मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
नगर के व्यापारी नेता संजीव गुप्ता की परोथी गांव में देसी शराब की दुकान है। उनकी दूसरी दुकान ईध जागीर के मोहल्ला यासीन नगर में है। परोथी गांव की शराब दुकान पर मियांपुर गांव के नेमचंद सेल्समैन हैं। रात में नेमचंद शराब की दुकान बंदकर साइकिल से घर लौट रहे थे। बदमाशों ने रास्ता रोककर जेब में रखे 51770 रुपये, एक मोबाइल लूट लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो सिर में बांका और डंडा मारकर घायल कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के कुछ देर बाद सेल्समैन का बेटा अरविंद कुमार यासीन नगर वाली शराब दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में पिता को खून से लथपथ देखकर घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने नेमचंद को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
-- -
दुकान से रेकी कर रहे थे बदमाश
घायल सेल्समैन ने बताया कि वह दुकान बंद कर साइकिल से घर के लिए निकले ही थे कि एक बदमाश पीछे चलने लगा। गन्ने के खेत के पास आते ही तीन बदमाशों ने आकर घेर लिया। बारिश होने से मालिक ब्रिकी के रुपये भी लेने नहीं पहुंच सके थे। घायल ने बताया कि बदमाश आसपास के लग रहे थे, उनकी बोलचाल और भाषा भी इसी इलाके की थी।
विज्ञापन
घायल सेल्समैन के बेटे ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। -हर्ष मोदी सीओ नवाबगंज