फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sahu Swaroop show music, painting and fashion combine

साहू रामस्वरूप में दिखा संगीत, चित्रकला और फैशन का संगम

Fri, 05 Feb 2016 01:31 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 05 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sahu Swaroop show music, painting and fashion combine
बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में हुनर के तीनों रंग एक साथ दिखे। इसमें संगीत की मधुर ध्वनियों के साथ फैशन की चमक और उसके बाद चित्रकला के रंग देखने को मिले। छात्राओं की प्रतिभा देख लोग काफी आकर्षित हुए।
विज्ञापन

साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में स्वर्ण जयंती के अवसर पर गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेधा अलंकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद संगीत विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें फ्यूज़न और वासवदत्ता नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। इसके बाद छात्राओं ने फैशन का जलवा बिखेरा। इसमें एक-एक राउंड में छात्राओं ने तरह-तरह के परिधान पहनकर कैटवॉक किया तो तालियों की गड़गड़ाहट से हॉल गूंज उठा। छात्राओं ने राजस्थानी परिधानों के साथ गोल्डन राउंड में मोर पंखों के साथ कैटवॉक किया। अंत में चित्रकला विभाग की छात्राओं का दावानल पान का मूक दृश्य देखकर लोग चकित रह गए। कार्यक्रम का समापन मेधा अलंकरण में विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर, खेलकूद और एनएसएस, एनसीसी की छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मेयर डॉ. आईएस तोमर, मुख्य अतिथि बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. शशांक विक्रम, संयुक्त आयुक्त आयकर वृंदा दयाल और रामपुर आकाशवाणी के केंद्र निदेशक सरवत उस्मानी, महाविद्यालय के सचिव कुंवर ओम अवतार, प्राचार्य डॉ. शशिबाला राठी के साथ शिक्षक, शिक्षणेत्तर और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed