फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sacred Hearts and Mission Academy teams win

Bareilly News: सेक्रेड हार्ट्स और मिशन एकेडमी की टीमें विजयी

Thu, 16 Apr 2026 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 16 Apr 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Sacred Hearts and Mission Academy teams win
बरेली। भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) की ओर से बुधवार को श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें सीजन का आगाज हुआ। पहले दिन ग्रुप-ए और ग्रुप-डी के मुकाबले खेले गए, जिसमें सेक्रेड हार्ट्स स्कूल और मिशन एकेडमी की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन


उद्घाटन मैच में मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 111 रनों पर सिमट गई। कप्तान फैजान ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। अभिनव ने तीन विकेट झटके। जवाब में सेक्रेड हार्ट्स ने हार्दिक जैन व अभिनव की उपयोगी पारियों की मदद से 16.1 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अभिनव को ऑलराउंड प्रदर्शन (23 रन और तीन विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीआरएम की टीम 18.4 ओवर में मात्र 104 रनों पर ढेर हो गई। प्रखर अग्रवाल ने 32 रन बनाए। मिशन एकेडमी के कप्तान हिमांशु और शानू गंगवार ने तीन-तीन विकेट चटकाए। मिशन एकेडमी ने महज 9.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। मिशन एकेडमी के कप्तान हिमांशु गंगवार ने 37 गेंदों पर नौ चौकों व तीन छक्कों की मदद से नाबाद 70 रनों की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed