{"_id":"65eb7468f40f00258c0a7a34","slug":"sachin-who-escaped-from-jail-and-had-a-reward-of-rs-20000-arrested-bareilly-news-c-4-noi1138-359382-2024-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 20 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर सचिन गिरफ्तार, सरिया काटकर हवालात से हुआ था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 20 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर सचिन गिरफ्तार, सरिया काटकर हवालात से हुआ था फरार
Sat, 09 Mar 2024 10:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 10:16 AM IST
सार
गैंगस्टर सचिन सैनी 23 फरवरी को हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव के साथ सदर हवालात से फरार हो गया था। पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। अंकित का अभी सुराग नहीं लगा है। उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी सचिन सैनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सदर हवालात की खिड़की का सरिया काटकर फरार हुए सीबीगंज क्षेत्र के गैंगस्टर सचिन सैनी को कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव का अभी सुराग नहीं लगी है।
विज्ञापन
23 फरवरी को बिहारीपुर ढाल निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और सीबीगंज के पस्तौर निवासी गैंगस्टर सचिन सैनी को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। दोनों को सदर हवालात में रखा गया था। इस दौरान दोनों ने आरी के ब्लेड से हवालात की खिड़की में लगी सरिया काट दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
सरिया काटने में मदद करने वाली अंकित यादव की पत्नी आशी और दोस्त बृजमोहन को पुलिस ने पिछले दिनों जेल भेज दिया था। अंकित और सचिन की तलाश कर रही थी। दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि सचिन सैनी को चौपुला के पास पुलिस ने एक तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। सचिन शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मोबाइल इस्तेमाल नहीं, मुखबिरी से मिला सचिन
सचिन और अंकित पुराने अभ्यस्त अपराधी हैं। फरार होने के बाद से ही दोनों मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। इसलिए पुलिस को इनकी तलाश के लिए मुखबिर तंत्र की मदद लेनी पड़ी। सटीक मुखबिरी से सचिन पकड़ा जा सका। कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि अंकित भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सचिन और अंकित पुराने अभ्यस्त अपराधी हैं। फरार होने के बाद से ही दोनों मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। इसलिए पुलिस को इनकी तलाश के लिए मुखबिर तंत्र की मदद लेनी पड़ी। सटीक मुखबिरी से सचिन पकड़ा जा सका। कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि अंकित भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।