फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RUVV: Counseling for B.Sc. Agriculture admission tomorrow.

रुविवि : बीएससी कृषि प्रवेश के लिए काउंसलिंग कल

Sun, 19 Jul 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 19 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
RUVV: Counseling for B.Sc. Agriculture admission tomorrow.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी (ऑनर्स) कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया है। यह काउंसलिंग 20 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी संकाय के सेमिनार हॉल में आयोजित की जाएगी। प्रवेश पूरी तरह मेरिट और उत्तर प्रदेश शासन के आरक्षण नियमों के आधार पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। ओपन श्रेणी के रैंक एक से 100 तक के अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे रिपोर्ट करना होगा। वहीं, रैंक 101 से 225 तक के अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे उपस्थित होना होगा। स्वतंत्रता सेनानी आश्रित, दिव्यांग, ईडब्ल्यूएस और महिला श्रेणी के सभी अभ्यर्थी भी सुबह नौ बजे पहुंचेंगे। प्रवेश सुनिश्चित होने पर अभ्यर्थियों को उसी दिन 40,000 रुपये प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि पर शुल्क जमा न करने पर प्रवेश निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के समय समर्थ पोर्टल पर भरे गए आवेदन पत्र की हस्ताक्षरित हार्ड कॉपी लानी होगी। सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां और स्वप्रमाणित छायाप्रतियां भी अनिवार्य हैं। स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, फोटो पहचान-पत्र और आरक्षण से संबंधित वैध प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) भी प्रस्तुत करने होंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग के लिए बुलाया जाना प्रवेश की गारंटी नहीं है। प्रवेश पूरी तरह मेरिट, आरक्षण नियमों और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेल और शारीरिक शिक्षा के नए पाठ्यक्रम मंजूर

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने खेल विज्ञान, योग और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए खेल और शारीरिक शिक्षा के नए पाठ्यक्रम मंजूर किए हैं। इनमें बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) स्नातक पाठ्यक्रम प्रमुख है, जो सत्र 2026-27 से शुरू होगा। यह पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में 40 सीटों के साथ प्रारंभ होगा। परिषद ने इसके अध्यादेश और पाठ्यक्रम को स्वीकृति दी है। यह छात्रों को खेल विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और फिटनेस प्रबंधन में कॅरिअर बनाने में मदद करेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत दो क्रेडिट का मूल्य-वर्धित पाठ्यक्रम ''''''''भारतीय ज्ञान परंपरा: योगिक विरासत एवं स्वस्थ जीवन'''''''' भी शुरू होगा। इसे दर्शनशास्त्र और शारीरिक शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से चलाएंगे। एक अन्य दो क्रेडिट का ''''''''फिट इंडिया'''''''' पाठ्यक्रम भी 2026-27 से प्रारंभ होगा। यह छात्रों में शारीरिक स्वास्थ्य और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed