फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Russia Ukraine War Student Ayaz Ansari says saw missile falling in front

अयाज ने बयां किए भयावह हालात: छात्र बोला-सामने गिरती देखीं मिसाइल, खिड़की से झांककर देखा तो धुआं ही धुआं दिखा

Wed, 02 Mar 2022 11:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Mar 2022 11:04 AM IST
सार

अयाज ने बताया कि जिस दिन रूस ने यूक्रेन पर हमला किया उस दिन वह अपने कमरे पर था। एक के बाद एक कई धमाके सुनाई दिए। उनके साथियों ने सुबह करीब साढ़े छह बजे बताया कि रूस ने हमला कर दिया है। उसने खिड़की से झांककर देखा तो धुआं ही धुआं नजर आया। एक मिसाइल को उसने अपनी आंखों के सामने गिरते देखा।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Student Ayaz Ansari says saw missile falling in front
बदायूं में परिवार वालों के साथ अयाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं शहर के मोहल्ला नाहर खां सराय निवासी एमबीबीएस का छात्र मोहम्मद अयाज अंसारी की सोमवार देर रात यूक्रेन से घर वापसी हो गई। इवानो फ्रैंकविस्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्र अयाज ने यूक्रेन में न सिर्फ मिसाइल गिरती देखीं बल्कि वतन वापसी के लिए काफी परेशानी उठाईं। उसके लौटने पर परिवार वालों ने राहत की सांस ली और खुदा का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब एक बजे अयाज घर पहुंचा तो मां रहनुमा बेगम और पिता मोहम्मद अंजुम की खुशी का ठिकाना न रहा। अयाज ने बताया कि जिस दिन रूस ने यूक्रेन पर हमला किया उस दिन वह अपने कमरे पर था। एक के बाद एक कई धमाके सुनाई दिए। उनके साथियों ने सुबह करीब साढ़े छह बजे बताया कि रूस ने हमला कर दिया है। उसने खिड़की से झांककर देखा तो धुआं ही धुआं नजर आया। एक मिसाइल को उसने अपनी आंखों के सामने गिरते देखा।
विज्ञापन


अयाज ने बताया कि पांच दिन ठीक से खाने-पीने को भी नहीं मिला। उसके हॉस्टल में 120 भारतीय छात्र थे। हालात लगातार बिगड़ रहे थे। उसने साथियों के साथ निकलने का मन बना लिया। इसके बाद करीब तीन सौ किमी का सफर पूरा करने के बाद रोमानिया पहुंचा। शून्य से पांच डिग्री नीचे तापमान के बीच दस किमी का पैदल सफर तय करने के साथ बॉर्डर पार करने के लिए करीब 13-14 घंटे लिए लाइन में खड़ा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ बिजनौर के दो और मुजफ्फर नगर का एक छात्र था। शनिवार रात नौ बजे रोमानिया से दिल्ली की फ्लाइट मिली। अयाज का कहना है कि बॉर्डर पर हजारों छात्र फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। फ्लाइट कम होने के कारण वतन वापसी में ज्यादा समस्या हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed