फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rumors of leopard arise in IVRI campus

तेंदुआ आने की अफवाह से आईवीआरआई कैंपस में हड़कंप

Fri, 12 Jan 2018 01:36 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 12 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
गुरुवार को भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) कैंपस में तेंदुआ आने की अफवाह से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। टीम को इस दौरान कई जगह पगचिह्न मिले। लैब में इनकी जांच कराई गई तो पता चला कि वे तेंदुआ के नहीं बल्कि जंगली बिल्ली के हैं। इसके बाद आईवीआरआई के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह आठ बजे घना कोहरा था तभी दो सुरक्षा गार्डों ने कैंपस में तेंदुआ होने की सूचना सुरक्षा प्रभारी संजय को दी। चूंकि आईवीआरआई परिसर में बड़ी संख्या में पेड़ पौधे हैं सो सुरक्षा गार्ड की बात को गंभीरता से लेकर तुरंत वन विभाग को खबर दी गई। वन विभाग के अधिकारी सचिन रस्तोगी और नासिर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वे अपने साथ पिंजरा, ट्रकुलाइजर और जाल भी लेकर आए ताकि तेंदुआ को पकड़ा जा सके। टीम ने सुरक्षा गार्डों की मदद से कैंपस में सर्च अभियान चलाया। कैंपस में कई जगह जानवर के पग चिह्न मिले। उसके फोटो लिए गए। काफी देर तक सर्च अभियान चला पर पग चिह्नों के अलावा टीम को कुछ नहीं मिला। पग चिह्नों की लैब में जांच की गई तो पता चला कि वे तेंदुआ के नहीं हैं बल्कि जंगली बिल्ली के हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोहरे में बड़ी जंगली बिल्ली को देखकर ही सुरक्षा गार्ड उसे तेंदुआ समझ बैठे।
विज्ञापन



वर्जन
आईवीआरआई से सूचना मिलने पर तत्काल टीम वहां गई। कैंपस में कुछ नहीं मिला। पग चिह्न मिले थे उनका लैब में टेस्ट कराया। यह पग चिह्न तेंदुआ के नहीं बल्कि जंगली बिल्ली के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओपी सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed