{"_id":"69e0e2b9ec78e8bc6809456d","slug":"ruhelkhand-university-undergraduate-4th-and-6th-semester-date-sheets-released-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुहेलखंड विश्वविद्यालय: स्नातक के चौथे व छठे सेमेस्टर की डेटशीट जारी, 29 अप्रैल से होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहेलखंड विश्वविद्यालय: स्नातक के चौथे व छठे सेमेस्टर की डेटशीट जारी, 29 अप्रैल से होंगी परीक्षाएं
Thu, 16 Apr 2026 06:53 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:53 PM IST
सार
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक चतुर्थ व छठे सेमेस्टर की प्रस्तावित डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 29 अप्रैल से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 13 जून तक चलेंगी। फिलहाल यह डेटशीट केवल स्नातक चतुर्थ व छठे सेमेस्टर के लिए है, द्वितीय सेमेस्टर की सूची बाद में आएगी।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत सम सेमेस्टर की मुख्य एवं बैक परीक्षाओं की प्रस्तावित डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 29 अप्रैल से शुरू होंगी। फिलहाल यह डेटशीट केवल स्नातक चतुर्थ व छठे सेमेस्टर के लिए जारी की गई है, जबकि द्वितीय सेमेस्टर की सूची बाद में आएगी।
विज्ञापन
स्नातक की परीक्षाएं 29 अप्रैल से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 13 जून तक चलेंगी। छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक आयोजित होंगी। चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई को समाप्त होंगी, जबकि छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 जून को खत्म होंगी। इन परीक्षाओं में कोकरिकुलर और वोकेशनल विषय केवल बैक विषय के छात्रों के लिए होंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जो विषय इस बार बदलवाए गए हैं, उनकी परीक्षाएं कॉलेज आंतरिक रूप से कराएंगे। 29 अप्रैल को बीए चतुर्थ सेमेस्टर का पहला पेपर संगीत वोकल, संगीत सितार, संगीत तबला, कोरियोग्राफी, पर्शियन और इनकम टैक्स लॉ एंड अकाउंट्स विषय का होगा। इसी दिन छठे सेमेस्टर के संगीत (तबला, सितार, वोकल), कोरियोग्राफी, पर्शियन, इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान और बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
अप्रैल और मई में प्रमुख परीक्षाएं
30 अप्रैल को बीए व बीएससी सांख्यिकी, बीकॉम फंडामेंटल ऑफ मार्केटिंग, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी और बीबीए की व्यवसाय प्रबंधन व फंक्शनल हिंदी विषय की परीक्षा होगी। एक मई को बीए ट्रेवल एंड टूरिज्म, फंक्शनल हिंदी, अरेबिक, फैशन डिजाइनिंग, बीएससी बॉटनी और कॉमर्स की परीक्षाएं कराई जाएंगी। बीएससी होमसाइंस की परीक्षाएं तीन मई से शुरू होंगी। बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई तक चलेंगी। वहीं, बीबीए छठी सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा 22 मई को होगी।
विभिन्न पाठ्यक्रमों की अंतिम परीक्षा तिथियां
बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई को समाप्त होंगी। वहीं, बीएससी छठे सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा 22 मई को होगी। बीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 26 मई को खत्म होंगी। बीकॉम छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 मई तक संचालित होंगी। बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई तक समाप्त होंगी।