{"_id":"5f8f12b88ebc3e9bdd1f70c0","slug":"ruckus-in-police-station-after-lathicharge-on-activists-of-hindu-organizations-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद थाने में तोड़फोड़, भीड़ ने चार घंटे तक किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद थाने में तोड़फोड़, भीड़ ने चार घंटे तक किया हंगामा
Tue, 20 Oct 2020 10:12 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों से बात करते हुए एसपी
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में नाबालिग बताई जा रही हिंदू लड़की के दूसरे समुदाय के युवक के अगवा करने के मामले में ज्ञापन देने आए हिंदू संगठनों के नेताओं से पुलिस अफसरों की नोकझोंक के बाद भीड़ ने थाना किला में तोड़फोड़ कर दी। जवाब में अफसरों के आदेश पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां चला दीं। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं के घायल होने के बाद मामला और तूल पकड़ गया। जबर्दस्त हंगामा करती भीड़ चार घंटे थाने में जमी रही।
हालात गंभीर होने के बाद इधर एडीजी, डीआईजी और एसएसपी समेत तमाम अधिकारी थाने पहुंच गए तो उधर शहर और बिथरी के विधायकों समेत मेयर भी आ गए। प्रथम दृष्ट्या पुलिस की गलती साबित होने पर इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने के साथ एक दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। घायल कार्यकर्ताओं का मेडिकल कराकर एसपी देहात को जांच का आदेश दिया गया है।
लड़की के पिता ने उसे नाबालिग बताते हुए 17 अक्तूबर को थाना किला में बिलाल नाम के युवक समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि लड़की बिलाल के झांसे में आकर घर में रखे आठ लाख रुपये और जेवर भी ले गई है।
विज्ञापन
लड़की के परिवार के साथ हिंदू संगठन इसे लव जेहाद का मामला बताकर जल्द उसकी बरामदगी का दबाव बनाए हुए थे। मंगलवार दोपहर भाजपा महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा, विहिप के विभाग संयोजक पवन अरोरा के साथ कई हिंदू संगठनों के लोग थाना किला पहुंचे।

Trending Videos
जहां उन्होंने सीओ टू साद मियां खां और थाना प्रभारी सतीश कुमार को ज्ञापन देकर जल्द लड़की की बरामदगी के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने नारेबाजी करने के साथ थाने में रखी कुर्सियां तोड़नी और फेंकनी शुरू कर दीं।
इस पर सीओ टू पुलिस को भीड़ को खदेड़ने का आदेश दे दिया। फोर्स ने भीड़ पर लाठियां चलाईं तो थाने में भगदड़ मच गई। कुछ कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गए। भाजपा महानगर अध्यक्ष के समझाने पर भीड़ कुछ शांत हुई और इसके बाद थाने में ही धरना शुरू कर दिया गया।
कार्यकताओं ने अफसरों के नाम लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। करीब साढ़े तीन बजे एसएसपी और फिर डीआईजी और एडीजी भी थाने पहुंचे। अधिकारियों ने कुछ नेताओं को इंस्पेक्टर के कक्ष में बुलाकर बात करने के बाद इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस वालों पर कार्रवाई की घोषणा की जिसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे भीड़ थाने से हटी।
लड़की की तलाश में टीम दिल्ली गई हुई है। थाने में कुछ लोगों ने कुर्सियां तोड़ीं जिन्हें चिन्हित कर रिपोर्ट लिखाई जा रही है। लाठीचार्ज की शिकायत पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसपी देहात को जांच दी है। फिलहाल आरोपों के आधार पर मलूकपुर चौकी प्रभारी रजनीश यादव, सिपाही राहुल व इब्नेहसन को निलंबित और थाना प्रभारी सतीश कुमार को लाइनहाजिर किया जा रहा है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी