फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rubber Factory: Agreement made among employees' organizations on payment of 270 crores

रबर फैक्टरीः 270 करोड़ के भुगतान पर कर्मचारी संगठनों में बनी सहमति

Fri, 17 Sep 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Rubber Factory: Agreement made among employees' organizations on payment of 270 crores
रबर फैक्टरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अब 944 कर्मचारियों को होगा भुगतान, पहले 1446 कर्मचारियों के भुगतान की थी मांग

विज्ञापन
बरेली। रबर फैक्टरी की देनदारियों को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में अब कर्मचारी संगठनों के बीच सहमति बन गई है। 1446 कर्मचारियों को करीब दो हजार करोड़ रुपये के भुगतान की मांग पर अड़ा गुट भी अब 944 कर्मचारियों को करीब 270 करोड़ का भुगतान देने की प्रशासन की पेशकश पर सहमत हो गया है। दोनों पक्ष अब संयुक्त रूप से कमिश्नर की बैठक में सहमति देंगे।
दो दशक से ज्यादा समय से बंद रबर फैक्टरी की देनदारियों को लेकर चल रहे विवाद के अब सुलझने की उम्मीद है। पिछले दिनों एडीएम (एफआर) मनोज पांडेय के साथ हुई भुगतान संबंधी बैठक के दौरान फैक्टरी के पक्षकारों ने अपना पक्ष रखा था। इनमें से एक पक्ष ने 1446 कर्मचारियों को करीब दो हजार करोड़ रुपये के भुगतान की मांग उठाई थी, जबकि दूसरा पक्ष 944 कर्मचारियों को 270 करोड़ रुपये के भुगतान की मांग कर रहा था। इसे लेकर दोनों गुटों के बीच बहस भी हो गई थी।
विज्ञापन

एक पक्ष ने 270 करोड़ के भुगतान के समर्थन में सभी देनदारियों के दस्तावेज देने का वादा किया और ये दस्तावेज जिला प्रशासन को सौंप भी दिए। दूसरे पक्ष ने भी सभी दस्तावेज देने की बात कही, लेकिन उपलब्ध नहीं करा सका। इसे लेकर बुधवार को दोनों पक्षों की सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में बैठक हुई। लंबी बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। तय किया गया कि 944 कर्मचारियों का पीएफ, ग्रेच्युटी, वेतन और बोनस का नियमानुसार दावा बनता है। उन्हें करीब 270 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाए। एस एंड सी कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक मिश्र ने बताया कि अब उन लोगों के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। सभी कर्मचारी और मजदूर संगठन 944 कर्मचारियों के भुगतान पर सहमत हैं। कमिश्नर के साथ प्रस्तावित बैठक में इसी रकम का भुगतान करने को लेकर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed