फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RSS chief Mohan Bhagwat on four-day stay in Bareilly

Mohan Bhagwat in Bareilly: चार दिन के बरेली प्रवास पर संघ प्रमुख, शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों का खींचेंगे खाका

Fri, 17 Feb 2023 04:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Feb 2023 04:44 PM IST
सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत जीआरएम स्कूल में विभाग, प्रांत और ब्रज क्षेत्र प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे। संघ के एक पदाधिकारी के मुताबिक शताब्दी वर्ष से पहले शाखाओं को 100 फीसदी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने पर बात होगी। 

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat on four-day stay in Bareilly
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय प्रवास पर बरेली आए हुए हैं। वह अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस से बृहस्पतिवार रात को करीब 12.10 बजे बरेली जंक्शन पहुंचे। उनके स्वागत में डीएम शिवाकांत द्विवेदी, आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी अखिलेश चौरसिया समेत प्रसासन व पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


मोहन भागवत बरेली जंक्शन से सीधे डोहरा रोड स्थित जीआरएम स्कूल के लिए रवाना हो गए। आज ब्रज प्रांत के विभिन्न कार्यक्रम और बैठकें होनी हैं। 19 फरवरी को स्वयंसेवकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। संघ प्रमुख 2025 में होने वाले शताब्दी वर्ष आयोजनों के संबंध में चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


संघ के एक पदाधिकारी के मुताबिक शताब्दी वर्ष से पहले शाखाओं को 100 फीसदी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने पर बात होगी। बैठक में बताया जाएगा कि शताब्दी वर्ष कैसे मनाना है और किस तरह के अभियान चलाने हैं। यह भी निर्देश दिए जाएंगे कि कोई भी कार्यक्रम भव्य नहीं होगा। शालीनता से सभी कार्यक्रम किए जाएंगे। परिवार प्रबंधन, ग्राम विकास, गो सेवा, सामाजिक समरसता और पर्यावरण की गतिविधियों पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक भी आए 

संघ प्रमुख के साथ होने वाली बैठक में उत्तराखंड के सभी प्रांत प्रचारक व प्रमुख शामिल होने आए हैं। इसके इलावा मेरठ, आगरा और मथुरा क्षेत्र के प्रांत प्रचारक शामिल रहेंगे। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि मार्च में आरएसएस की बैठक नागपुर में प्रस्तावित है। उसी कड़ी में पूरे देश में संघ प्रमुख के प्रवास कार्यक्रम लगे हुए हैं। 

मोहन भागवत 19 फरवरी को सुबह 10 बजे रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल ऑडिटोरियम में स्वयंसेवकों के परिवार से मुलाकात करेंगे। दोपहर एक बजे वापस जीआरएम स्कूल पहुंचेंगे। 20 फरवरी को यहां से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होगा। वहां से नागपुर चले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed