{"_id":"654e9b49c69d80504e03aa7d","slug":"rs-90-crore-required-for-12-routes-of-nath-corridor-bareilly-news-c-4-bly1036-284720-2023-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नाथ कॉरिडोर के 12 मार्गों का होगा चौड़ीकरण, 90 करोड़ रुपये आएगी लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नाथ कॉरिडोर के 12 मार्गों का होगा चौड़ीकरण, 90 करोड़ रुपये आएगी लागत
Sat, 11 Nov 2023 03:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 11 Nov 2023 03:46 PM IST
सार
नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत 20.17 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाना है। इसके लिए 90 करोड़ 64 लाख 23 हजार का बजट चाहिए।
विज्ञापन
नाथ कॉरिडोर का मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत सात शिव मंदिरों को बेहतर मार्ग देने की योजना पर लोक निर्माण विभाग का सर्वेक्षण पूरा हो गया है। मंदिरों की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों को चौड़ा किया जाना है। इसी के तहत पीडब्ल्यूडी ने 12 मार्गों के एस्टीमेट बनाए हैं। मार्गों के लिए 90 करोड़ 64 लाख 23 हजार का बजट चाहिए। शासन की मंजूरी के बाद निर्माण होगा। दिवाली के बाद मंजूरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत 20.17 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाना है। हॉटमैन पुल से रामलीला मैदान तक फोर लेन प्रस्तावित किया गया है। बड़ा बाईपास से वनखंडी नाथ मंदिर का मार्ग तीन मीटर से 18 मीटर चौड़ा होगा। इन मार्गों पर सड़क के किनारे जो जमीन बचेगी वहां टाइल्स लगाई जाएगी। मुख्य अभियंता संजय तिवारी ने कहा कि मार्गों का सर्वे किया गया और एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। मंजूरी के बाद काम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
इन मार्गों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण प्रस्तावित लंबाई लागत
किला क्रॉसिंग से अलखनाथ मंदिर से चौधरी तलाब तक 1.7 511.18
हाटमैन पुल से कुदेशिया क्रॉसिंग तक 1.3 344.17
कुदेशिया क्रॉसिंग से त्रिवटीनाथ मंदिर मार्ग 1.1 379.50
बड़ा बाईपास से वनखंडीनाथ मंदिर मार्ग 3.4 3607.77
बदायूं रोड 84 घंटा मंदिर से मढ़ीनाथ मार्ग 8.950 209.81
हाटमैन पुल से रामलीला मैदान मार्ग का चौड़ीकरण 0.800 365.12
100 फिटा रोड से पीलीभीत बाईपास मार्ग 1.750 242.87
पीलीभीत बाईपास से पशुपतिनाथ मंदिर मार्ग 1.650 645.10
सुभाषनगर पुलिया वाया रेलवे कॉलोनी से तपेश्वरनाथ मार्ग 1.290 601.45
धोपेश्वर नाथ मंदिर वाया युगविना लाइब्रेरी से बदायूं रोड 1.800 1682.55
(लागत लाख रुपये में, लंबाई किलोमीटर में )