{"_id":"64da954129336b859c07e408","slug":"rs-135-lakh-transferred-to-the-account-of-an-unknown-person-bareilly-news-c-4-bly1015-227975-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अंजान शख्स के खाते में ट्रांसफर हुए 1.35 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अंजान शख्स के खाते में ट्रांसफर हुए 1.35 लाख रुपये
विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र निवासी बीएससी के छात्र के 1.35 लाख रुपये अनजान शख्स के खाते में ट्रांसफर हो गए। छात्र ने जब बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया तो धोखाधड़ी का पता चला।
साहूकारा गुलाबनगर निवासी राहुल यादव का खाता सुभाषनगर के बैंक में है। राहुल के इस खाते से किसी हरिश्चंद्र लाल के खाते में 1.35 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। राहुल ने बताया कि न तो वह हरिश्चंद्र को जानते हैं और न ही उन्होंने रुपये ट्रांसफर किए। उनके पिता किला पुल के पास ढाबा चलाते हैं और उन्हीं की मेहनत से कमाए रुपये उसके खाते में पड़े थे। राहुल की शिकायत पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।