फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rs 1.10 lakh snatched from bike agency employee

Bareilly News: बाइक एजेंसी के कर्मचारी से झपटमारी कर 1.10 लाख रुपये छीने

Mon, 16 Oct 2023 12:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 16 Oct 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.10 lakh snatched from bike agency employee
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बाइक एजेंसी के कर्मचारी से बाइक सवार दो झपटमारों ने 1.10 लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग गए। एसओजी और थाना पुलिस झपटमारों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर निवासी दीपक जोशी एक बाइक एजेंसी के कर्मचारी हैं। दीपक के अनुसार वह रविवार रात 8:30 बजे अपने साथी विजय के साथ बाइक से एजेंसी के 1.10 लाख रुपये लेकर स्टेशन रोड स्थित हेड ऑफिस में जमा करने जा रहे थे। वह हार्टमैन पुल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान दो लोग बाइक लहराते हुए आगे से निकले। पीछे से दूसरी बाइक सवार ने झपट्टा मारकर उनका नोटों से भरा बैग छीन लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और एसओजी ने आसपास इलाके में काफी जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed