Bareilly News: डीआरएम की बेटी के जूते ढूंढने में लगी आरपीएफ-जीआरपी, महिला की तलाश में खंगाले सीसीटीवी फुटेज
लखनऊ एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार हुई ईस्ट कोस्ट रेल मंडल के डीआरएम विनीत सिंह की बेटी के जूते चोरी हो गए थे। ओडिशा के संबलपर जीआरपी थाने में इसकी दर्ज कराई गई है। चोरी का आरोप बरेली जंक्शन पर उतरी एक महिला यात्री पर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में आरपीएफ और जीआरपी ओडिशा के संबलपुर स्थित ईस्ट कोस्ट रेलवे के डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी के जूतों को ढूंढने में लगी है। बृहस्पतिवार को सीसीटीवी कैमरों की रिकॉडिंग खंगाली गई। ट्रेन से कीमती जूते चोरी होने की रिपोर्ट संबलपुर जीआरपी में दर्ज है। जिस महिला पर चोरी का शक है, वह बरेली जंक्शन पर उतरी थी। इसलिए घटनास्थल बरेली माना गया है।
बरेली जंक्शन पर उतरी महिला पर चोरी का शव
घटना तीन-रात जनवरी की रात बताई गई है। लखनऊ एक्सप्रेस (12330) के एसी प्रथम श्रेणी के कोच संख्या एच-वन की बर्थ संख्या सात और नौ पर डीआरएम की बेटी और पत्नी सफर कर रही थीं। सफर के दौरान डीआरएम की बेटी के कीमती जूते चोरी हो गए थे। बरेली जंक्शन पर उतरी महिला पर डीआरएम की बेटी के जूते गायब करने का शक है।
रिजर्वेशन सूची भी चेक की जा रही
इसीलिए महिला को सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग में तलाशा गया, लेकिन ट्रेन आने और रवाना होने तक जंक्शन के मुख्य द्वार से कोई महिला गुजरती नहीं दिखी। अब एसी कोच की रिजर्वेशन सूची से महिला का नाम-पता तलाशा जा रहा है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि एफआईआर की प्रति नहीं आई है, लेकिन जीआरपी सतर्क है। कार्रवाई की जा रही है।