फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Route of many trains diverted due to farmers movement in Punjab

किसान आंदोलन का असर: पंजाब-जम्मू जाने वाली छह स्पेशल समेत 25 ट्रेनों का रूट बदला, यहां देखें पूरी लिस्ट

Tue, 14 May 2024 12:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 May 2024 12:36 PM IST
सार

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण 23 दिन बाद भी ट्रेनों का संचालन सुचारु नहीं हो सका है। किसान आंदोलन के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों का रूट बदला है।  
 

विज्ञापन
Route of many trains diverted due to farmers movement in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण रेलवे ने छह विशेष समेत 25 ट्रेनों को 16 मई तक डायवर्ट कर दिया है। ये ट्रेनें बरेली होते हुए पंजाब और जम्मू की ओर जाती-आती हैं। अब इन ट्रेनों का संचालन जाखल-धूरी जंक्शन-लुधियाना और अंबाला कैंट-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिंद-सानेहवाल के रास्ते किया जाएगा। इस वजह से बरेली जंक्शन से जालंधर, लुधियााना, बठिंडा, अमृतसर, चंडीगढ़, पठानकोट, जम्मू के टिकटों की बुकिंग थम सी गई है। पहले से टिकट बुक कराने वाले यात्री भी रिफंड ले रहे हैं। छुट्टियों का सीजन शुरू होने के बावजूद लोग यात्रा टाल रहे हैं।

विज्ञापन


ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट
दरभंगा से चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 15 मई तक अमृतसर के स्थान पर अंबाला कैंट स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 17 मई तक अमृतसर के स्थान पर अंबाला कैंट से चलाई जाएगी। 05565 सहरसा-सरहिंद विशेष ट्रेन 16 मई को सरहिंद के स्थान पर अंबाला कैंट स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।

विज्ञापन

इनका बदले मार्ग से होगा संचालन
15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस, 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस, 15016 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस, 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस, 15015 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस, 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस, 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस।

इन विशेष ट्रेनों का भी मार्ग परिवर्तित 
05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष ट्रेन, 05006 अमृतसर-गोरखपुर विशेष ट्रेन, 05655 जम्मूतवी-गुवाहाटी विशेष ट्रेन, 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष ट्रेन, 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष ट्रेन, 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed