{"_id":"68b5766555227ff0610aecec","slug":"route-diversion-in-bareilly-roadways-buses-will-not-run-from-the-old-bus-stand-2025-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Diversion: बरेली में पुराना रोडवेज बस अड्डा आज बंद, शहर में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diversion: बरेली में पुराना रोडवेज बस अड्डा आज बंद, शहर में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
Tue, 02 Sep 2025 08:15 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:15 AM IST
सार
बरेली में मंगलवार को पुराने बस अड्डे से रोडवेज बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। रोडवेज की सभी बसें सेटेलाइट से चलेंगी। मूर्ति विसर्जन यात्रा के चलते यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है।
विज्ञापन
Traffic Diversion
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में मूर्ति विसर्जन शोभायात्राओं के चलते मंगलवार को पुराना रोडवेज बस अड्डा बंद रहेगा। यहां की बसों को सेटेलाइट बस अड्डे पर शिफ्ट किया जाएगा। सुबह चार बजे से मूर्ति विसर्जन यात्राओं के समापन तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि रामगंगा रोड पर श्रद्धालुओं का ज्यादा दबाव होगा। ऐसे में असुविधा से बचने के लिए बदायूं मार्ग की तरफ न जाकर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- School Closed: बरेली में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद, पीलीभीत में दो दिन की छुट्टी; मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी
विज्ञापन
Trending Videos
इस तरह बदली रहेगी व्यवस्था
- झुमका तिराहा रोड नंबर एक परसाखेड़ा, बिलवा अंडरपास, विलयधाम अंडरपास, लालपुर गांव कट, नवदिया झादा, रजऊ परसपुर तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा से सभी भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा, परसाखेड़ा रोड नंबर एक से चार तक से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आ सकेंगे व बिलवा, विलयधाम, नवदिया झादा से रजऊ परसपुर तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर तक जा सकेंगे।
- दिल्ली, नैनीताल रोड, पीलीभीत रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको लखनऊ जाना है वह झुमका तिराहे से बिलवा, विलयधाम, बड़ा बाइपास से फरीदपुर होकर जा सकेंगे व जिन भारी वाहनों को लखनऊ से दिल्ली जाना है वह भी इसी मार्ग से आ-जा सकेंगे।
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल रोड, पीलीभीत रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की ओर जाना है वह झुमका तिराहा से बड़ा बाइपास, बिलवा, विलयधाम, फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़, दातागंज, देवचरा होकर आ-जा सकेंगे।
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल रोड, पीलीभीत रोड की ओर से आने वाली रोडवेज बसें जिनको बदायूं की ओर जाना है वह बिलवा, विलयधाम, रजऊ परसपुर तिराहा, फतेहगंज पूर्वी से दातागंज होकर आ-जा सकेंगी।
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल रोड, पीलीभीत रोड से आने वाली रोडवेज बसें झुमका, मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी होकर पीलीभीत बाइपास से सेटेलाइट बस अड्डे तक आ-जा सकेंगी।
- बदायूं की ओर से बरेली आने वाली रोडवेज बसें देवचरा चौराहे से दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से फरीदपुर, रजऊ परसपुर तिराहा होकर सेटेलाइट तक आ-जा सकेंगी।
- रामगंगा पर अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में सभी प्रकार के वाहनों का रामगंगा की ओर आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा।