{"_id":"5b0ff79a4f1c1ba96e8b58f8","slug":"roof-of-guwahati-express-flew-in-air-mishap-averted","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी कोच की छत की प्लेट गिरी, बड़े हादसे से बची गुवाहाटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी कोच की छत की प्लेट गिरी, बड़े हादसे से बची गुवाहाटी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुवाहाटी एक्सप्रेस के एसी कोच के लैटरीन की छत की टिन हवा के झोंके के साथ आधी उड़ गई। अचानक जोर से आवाज होने से अटेंडेंट ने देखा तो उन्होंने गार्ड से ट्रेन रुकवाई। ड्राइवर ने तुरंत ही ट्रेन को रोका। टिन को लगेज कोच में रखकर ट्रेन चली तो पीतांबरपुर स्टेशन पर ओएचई लाइन में फाल्ट आने से ट्रेन रुक गई। ट्रेन 20 मिनट तक पीतांबरपुर स्टेशन पर खड़ी रही।
छह घंटे देरी से चलने वाली गुवाहाटी से लालगढ़ जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस सौ किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ रही थी। लखनऊ स्टेशन से चलने के बाद सेकेंड एसी कोच एई-1 के लैटरीन की छत हवा तेज हवा से उड़कर गई। इसके बाद आधी टिन उड़कर ओएचई लाइन से टकराती हुई ट्रेन पीतांबरपुर स्टेशन तक आ गई। पीतांबरपुर स्टेशन पर ब्लाक लेकर ट्रेन को रोका गया। फिर स्टॉफ ने कोच की टिन की मरम्मत की इसके बाद ट्रेन चली। तो ओएचई लाइन में फाल्ट आ गया। मुरादाबाद के इलेक्ट्रिक कंट्रोल से मैसेज आने के बाद ड्राइवर ने पैंटो झुका लिया। करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। कंट्रोल से ओके का मैसेज आने के बाद ड्राइवर ने ट्रेन चलाई। एसी कोच की छत उड़ने से मुरादाबाद मंडल में हड़कंप मच गया। मंडलीय अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।