फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand versity gives three choices to colleges

विवि परीक्षा: केंद्र के लिए कॉलेजों को मिले तीन विकल्प

Wed, 31 Jan 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 31 Jan 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
Rohilkhand versity gives three choices to colleges
MJP Rohilkhand university
पांच मार्च से शुरू हो रही एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं में इस बार स्वकेंद्र व्यवस्था खत्म होने से विश्वविद्यालय से लेकर कॉलेजों तक खलबली मच गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की टेंशन है कि इतने कम वक्त में केंद्र निर्धारण प्रक्रिया कैसे पूरी होगी, वहीं कॉलेजों को चिंता सताने लगी है कि दूसरे कॉलेज में परीक्षा होगी तो वहां उनकी मनमर्जी नहीं चल पाएगी। केंद्र निर्धारण को लेकर विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों से तीन-तीन विकल्प मांगे हैं। उनके परीक्षा केंद्र आसपास के कॉलेजों में ही बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों को तीन दिन के भीतर अपने प्रस्ताव मेल से विश्वविद्यालय को भेजने होंगे। कॉलेजों को चेताया भी गया है कि अगर तीन दिन के भीतर प्रस्ताव नहीं देते हैं तो विश्वविद्यालय अपने स्तर से उनके केंद्र निर्धारित कर देगा। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि स्वकेंद्र नहीं बनेंगे। इसलिए कॉलेजों से आसपास के तीन कॉलेजों के विकल्प मांगे हैं। जहां उनके छात्रों की संख्या के अनुसार सुविधाएं होंगी वहीं केंद्र बना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कुछ बड़े कॉलेजों को लेकर दिक्कत होगी पर शासन की मंशा है तो उसपर अमल कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन विकल्प जरूर लेंगे पर उनमें किस कॉलेज को केंद्र बनाएंगे यह विश्वविद्यालय ही तय करेगा। मनमाफिक केंद्र नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कुछ कॉलेजों का बिगड़ गया गणित
मुरादाबाद मंडल के कुछ कॉलेज तो कुछ शाहजहांपुर व बदायूं के कॉलेजों में हर बार नकल के मामले सामने आते हैं। स्वकेंद्र व्यवस्था खत्म होने की सूचना मिलते ही कॉलेजों के फोन विश्वविद्यालय में घनघनाने लगे। अधिकतर का यही सवाल था कि परीक्षाएं कैसे हो पाएंगी। सूत्रों की माने तो कुछ कॉलेज छात्रों से सुविधाओं के नाम पर अच्छा खासा पैसा वसूल चुके हैं। स्वकेंद्र होने से उनकी पूरी प्लानिंग ही ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed