रुहेलखंड विश्वविद्यालय: स्नातक की 11 दिसंबर से, चार जनवरी से शुरू होंगी परास्नातक की परीक्षाएं
रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने बृहस्पतिवार को स्नातक और परास्नातक का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। 11 दिसंबर से शुरू होकर परीक्षाएं एक फरवरी 2025 तक चलेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक की 11 दिसंबर और परास्नातक की परीक्षाएं चार जनवरी से शुरू होंगी। समर्थ पोर्टल से फॉर्म भरने की आपाधापी के कारण पूर्व निर्धारित तिथि से परीक्षाएं एक माह देरी से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार स्नातक प्रथम, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की मुख्य, बैक परीक्षा 11 दिसंबर से शुरू होगी।
तीन पालियों में होगी परीक्षा
पहले दिन बीए पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी फैशन डिजाइनिंग विषय की परीक्षा देंगे। अंतिम दिन एक फरवरी 2025 को बीए पांचवें सेमेस्टर की को-करिकुलर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा तीन पालियों, सुबह 8:30 से 10:30 बजे, पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे व अपराह्न 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
वहीं, परास्नातक पहले व तीसरे सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षा चार जनवरी 2025 से एमएससी भौतिकी के पेपर के साथ शुरू होगी। समापन 13 जनवरी को एमएससी (गृह विज्ञान) के फूड व न्यूट्रिशन के पेपर के साथ होगा। परीक्षा दो पालियों, सुबह 11:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे और अपराह्न 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराई जाएगी।
आठ दिनों का मिलेगा शीतकालीन अवकाश
नए परीक्षा कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों का कहना है कि 25 दिसंबर से एक जनवरी तक शीतकालीन अवकाश सभी को मिलता है। पूर्व में जारी हुए कार्यक्रम में 23 दिसंबर तक सभी परीक्षाएं समाप्त हो जाती। अब नए कार्यक्रम में स्नातक की परीक्षाओं के बीच 24 दिसंबर के बाद दो जनवरी को परीक्षा कराई जाएगी। ऐसे में सभी को आठ दिनों का अवकाश मिल सकेगा।
शाहजहांपुर में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, वाहन में फंसा छात्र, मची चीख-पुकार
एक माह देरी से हो रही शुरुआत
पूर्व में विवि की ओर से स्नातक की परीक्षाएं आठ नवंबर से कराना प्रस्तावित था। समर्थ पोर्टल से परीक्षा फॉर्म भरने की सूचना जारी होने से परीक्षाएं प्रभावित हो गईं। कई विद्यार्थी परीक्षा आवेदन पत्र भी नहीं भर सके। इन कारणों से स्नातक की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथि से एक माह देरी से शुरू होंगी। वहीं, परास्नातक की परीक्षाएं 16 नवंबर से कराई जानी थीं। परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाने से यह भी करीब 45 दिन देरी से शुरू हो पाएंगी।