फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University students will teach IFFCO nano technology to farmers

Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र किसानों को सिखाएंगे इफको नैनो तकनीक

Fri, 01 May 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 01 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rohilkhand University students will teach IFFCO nano technology to farmers
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र किसानों को इफको नैनो तरल उर्वरक और ड्रोन तकनीक का उपयोग सिखाएंगे। यह पहल इफको के देशव्यापी जागरूकता महाभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों से जोड़ना है। विभागाध्यक्ष एमएस करुणा ने कहा कि प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक सोच से किसानों को आगे बढ़ाना विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है। छात्रों ने व्याख्यान के बाद ड्रोन से फसलों पर इफको नैनो तरल उर्वरक का छिड़काव भी प्रदर्शित किया। इफको आंवला कॉर्पोरेट के प्रमुख अरविंद ढाका ने एक सेमिनार में मिट्टी के स्वास्थ्य, रासायनिक उर्वरकों की खपत कम करने और नैनो तरल उर्वरक के लाभों पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को बुवाई से पहले मिट्टी की जांच कराने और ड्रोन से छिड़काव के फायदे भी बताए। इस अवसर पर इफको के जनसंपर्क अधिकारी विनीत शुक्ला, अध्यक्ष दिलीप संघाणी, प्रबंध निदेशक के जे पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed