{"_id":"66474bf266d03c42ac0b2d6d","slug":"rohilkhand-university-released-the-schedule-of-semester-examinations-of-llb-bsc-msc-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुहेलखंड विश्वविद्यालय: एलएलबी, बीएससी-एमएससी की सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, जानें कब से होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहेलखंड विश्वविद्यालय: एलएलबी, बीएससी-एमएससी की सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, जानें कब से होंगी शुरू
Fri, 17 May 2024 05:52 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 May 2024 05:52 PM IST
सार
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी, बीएससी और एमएससी की सेमेस्टर मुख्य और बैक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभिन्न कॉलेजों में 20 जून तक परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी, बीएससी, एमएससी की सेमेस्टर मुख्य और बैक परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है। विभिन्न कॉलेजों में 28 मई से परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार बीए एलएलबी (पांच वर्षीय) पाठ्यक्रम सम सेमेस्टर की मुख्य, बैक और सुधार परीक्षाएं 28 मई से सात जून तक कराई जाएंगी। बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर विषम सेमेस्टर की परीक्षा 28 मई से 19 जून तक चलेगी।
विज्ञापन
एमएससी एग्रोनॉमी, हॉर्टिकल्चर व एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स विषम सेमेस्टर का बैक पेपर 28 मई से सात जून तक कराए जाएंगे। वहीं, बीएससी एग्रीकल्चर विषम सेमेस्टर के बैक पेपर की परीक्षा 28 मई से 18 जून तक चलेंगी। एलएलबी (तीन वर्षीय) सम सेमेस्टर के मुख्य, बैक और सुधार परीक्षा 28 से छह जून तक चलेगी। एलएलएम दूसरे और चौथे वर्ष की परीक्षा 28 मई से 12 जून तक चलेगी। मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान के दूसरे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा एक से छह जून तक चलेगी।
विज्ञापन
एमएसडब्ल्यू के दूसरे और चौथे सेेमेस्टर की परीक्षा एक से 12 जून तक कराई जाएगी। बीकॉम (वित्त) सम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा एक से 14 जून तक कराई जाएगी। बीकॉम (वित्तीय सेवा) सम सेमेस्टर की परीक्षा एक से 12 जून तक होगी। बीसीए सम सेमेस्टर की मुख्य और बैक परीक्षा 28 मई से 14 जून तक होगी। बीबीए सम सेमेस्टर की मुख्य और बैक परीक्षा 28 मई से 20 जून तक चलेगी। बीलिब दूसरे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा एक, तीन और चार जून को कराई जाएगी।
विज्ञापन