फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University released the schedule of semester examinations of LLB, BSc-MSc

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: एलएलबी, बीएससी-एमएससी की सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, जानें कब से होंगी शुरू

Fri, 17 May 2024 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 May 2024 05:52 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी, बीएससी और एमएससी की सेमेस्टर मुख्य और बैक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभिन्न कॉलेजों में 20 जून तक परीक्षाएं कराई जाएंगी। 

विज्ञापन
Rohilkhand University released the schedule of semester examinations of LLB, BSc-MSc
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी, बीएससी, एमएससी की सेमेस्टर मुख्य और बैक परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है। विभिन्न कॉलेजों में 28 मई से परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार बीए एलएलबी (पांच वर्षीय) पाठ्यक्रम सम सेमेस्टर की मुख्य, बैक और सुधार परीक्षाएं 28 मई से सात जून तक कराई जाएंगी। बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर विषम सेमेस्टर की परीक्षा 28 मई से 19 जून तक चलेगी। 

विज्ञापन


एमएससी एग्रोनॉमी, हॉर्टिकल्चर व एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स विषम सेमेस्टर का बैक पेपर 28 मई से सात जून तक कराए जाएंगे। वहीं, बीएससी एग्रीकल्चर विषम सेमेस्टर के बैक पेपर की परीक्षा 28 मई से 18 जून तक चलेंगी। एलएलबी (तीन वर्षीय) सम सेमेस्टर के मुख्य, बैक और सुधार परीक्षा 28 से छह जून तक चलेगी। एलएलएम दूसरे और चौथे वर्ष की परीक्षा 28 मई से 12 जून तक चलेगी। मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान के दूसरे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा एक से छह जून तक चलेगी। 
विज्ञापन


एमएसडब्ल्यू के दूसरे और चौथे सेेमेस्टर की परीक्षा एक से 12 जून तक कराई जाएगी। बीकॉम (वित्त) सम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा एक से 14 जून तक कराई जाएगी। बीकॉम (वित्तीय सेवा) सम सेमेस्टर की परीक्षा एक से 12 जून तक होगी। बीसीए सम सेमेस्टर की मुख्य और बैक परीक्षा 28 मई से 14 जून तक होगी। बीबीए सम सेमेस्टर की मुख्य और बैक परीक्षा 28 मई से 20 जून तक चलेगी। बीलिब दूसरे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा एक, तीन और चार जून को कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed