फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rodvej

समय सारणी के हिसाब से चलेंगी रोडवेज बसें परिवहन निगम से शुरू की प्रतिष्ठित बस सेवा

Fri, 26 Dec 2014 01:38 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 26 Dec 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
rodvej
रेलवे की तर्ज पर परिवहन निगम समय सारणी के आधार पर बसें चलाएगा। बस कितने समय कहां से चलेगी और कब पहुंचेगी पहले से टाइम टेबल तय रहेगा। परिवहन निगम ने प्रतिष्ठित बस सेवा शुरू की है। बरेली परिक्षेत्र में तेरह बसें चलाई गई हैं, जिनका टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रतिष्ठित सेवाओं के नियमित एवं समयबद्ध संचालन के तहत प्रदेश में ढाई सौ बसें चलाई गई हैं। इन बसों की समय सारणी लखनऊ से जारी की गई है। बरेली परिक्षेत्र में तेरह बसें चलाई हैं। इनमें छह बसें रुहेलखंड डिपो और पांच बरेली डिपो चला रहा है। बदायूं और पीलीभीत से एक-एक प्रतिष्ठित बस चलाई गई है। बरेली डिपो की तीन बसें आगरा और एक-एक बस दिल्ली और हल्द्वानी को चल रही है। रुहेलखंड डिपो की एक बस दिल्ली, दो बसें आगरा और तीन हल्द्वानी को चलाई गई हैं। पीलीभीत से प्रतिष्ठित बस अलीगढ़ व बदायूं से हल्द्वानी के लिए चलाई गई है। इन बसों में जीपीएस सिस्टम (ग्लोबल पोजिशन सिस्टम) लगाया गया है। इससे बस की लोकेशन मिलती रहेगी ड्राइवर व कंडक्टर अपने हिसाब से बस ढाबे पर खड़ी नहीं कर पाएंगे। प्रत्येक डिपो प्रतिष्ठित बसों के संचालन संबंधी रिपोर्ट रोजाना मुख्यालय को भेजेगा। प्रतिष्ठित बस के निरस्त होने या लेट होने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed