{"_id":"677af205847cc96afb056abc","slug":"robbed-after-intoxicating-tea-stole-rs-50000-from-phone-bareilly-news-c-4-bly1015-555202-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चाय में नशा देकर लूटा, फोन से 50 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चाय में नशा देकर लूटा, फोन से 50 हजार उड़ाए
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट चौराहे पर लुटेरों ने हाफिजगंज के युवक को नशा देकर रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। उसके फोन से 50 हजार रुपये ट्रांसफर भी कर लिए। युवक ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हाफिजगंज के गांव अहमदाबाद निवासी रोहित गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। 30 दिसंबर को वह गुरुग्राम जाने के लिए सेटेलाइट बस अड्डे पहुंचे। वहां उन्हें दो लोग मिले। इन लोगों ने रोहित से कहा कि हम भी गुरुग्राम जाएंगे। दोनों ने रोहित को चाय में नशा दे दिया। नशे की हालत में वह रोहित को बाइक पर बैठाकर ले गए। डेलापीर स्थित पेट्रोल पंप पर ले जाकर बाइक में तेल डलवाया और रोहित से पेमेंट कराया।
उसी वक्त रोहित का पासवर्ड देख लिया। बाद में मोबाइल छीनकर रोहित को सड़क किनारे फेंक गए। रोहित को जब होश आया तो वह गली मनिहारन में पड़े थे। पिता को किसी दुकानदार से कॉल कराई तो वह रोहित को घर ले गए। खाता चेक किया तो उसमें से 50 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अमर उजाला ब्यूरो