फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   private bus fell from the flyover in bareilly

बरेली में हादसा: दिल्ली हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे गिरी प्राइवेट बस, युवक की मौत, 16 यात्री घायल

Mon, 20 May 2024 11:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 May 2024 11:26 AM IST
सार

दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही प्राइवेट बस बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर जा गिरी, जिससे एक यात्री की मौत हो गई। 16 यात्री घायल हुए हैं। बस में 35 से 40 यात्री सवार थे।  

विज्ञापन
private bus fell from the flyover in bareilly
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रविवार की रात सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही प्राइवेट बस बल्लिया फ्लाईओवर से नीचे पलट गई, जिससे एक यात्री की मौत हो गई। 16 यात्री घायल हुए हैं। इनमें छह यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े तीन बजे प्राइवेट बस दिल्ली से बरेली की ओर आ रही थी। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बल्लिया फ्लाईओवर पर बस अचानक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, उसमें यात्री फंसे हुए थे। पुलिस ने यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे में यात्री प्रेम किशन की मौत हो गई। 16 यात्री घायल हैं। इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

ये यात्री हुए घायल 
1.अभिनव सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी असरफाबाद थाना महाराजगंज, रायबरेली ।
2.धीरेन्द्र कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी रैयापुर थाना ऊंचाहार, रायबरेली ।
3.अभिषेक सिंह पुत्र राजबहादुर निवासी रैयापुर थाना ऊंचाहार, रायबरेली ।
4.आकाश पुत्र राजबहादुर निवासी रैयापुर थाना ऊंचाहार, रायबरेली ।
5.मोहम्मद युसूफ पुत्र तुफैल अहमद निवासी ग्राम फजिलपुर थाना नवाबगंज, बरेली ।
6.अतुल सिंह पुत्र देवमणि निवासी ताजुद्दीनपुर थाना महाराजगंज, रायबरेली । 
7.सोहेल अली पुत्र कल्लूशाद निवासी मसीढबलीनगर थाना नवाबगंज, बरेली ।
8.साबिर अली पुत्र शकील शाह निवासी मसीढबलीनगर थाना नवाबगंज, बरेली ।
9.अनुज वर्मा पुत्र राकेश निवासी ग्राम समरौता, रायबरेली । 
10.हर्ष श्रीवास्तव पुत्र जयप्रकाश श्रीवास्तव निवासी बरूआ चौराहा रायबरेली । 

इन यात्रियों की हालत गंभीर 
1.अरन्जू देवी पत्नी सोनी निवासी रिठाला थाना विजयविहार मवाना, दिल्ली ।
2.गीता देवी पत्नी प्रमोद निवासी रिठाला थाना विजयविहार मवाना, दिल्ली ।
3.सोनू पुत्र प्रमोद निवासी रिठाला थाना विजयविहार मवाना, दिल्ली ।
4.शरीफ अहमद पुत्र शहीद अहमद निवासी रठमंजरी थाना देवरनियां जनपद बरेली ।  
5.सुमित गोस्वामी पुत्र रामलल्लन गोस्वामी निवासी ग्राम मुरैनी थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली ।
6.अभय सिंह पुत्र राजकमल निवासी असरफाबाद थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली ।

मृतक का नाम-पता
1.प्रेम किशन पुत्र मातादीन निवासी दौराला थाना मटोर जिला मेरठ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed