{"_id":"64aa8bdadf5587f69001f286","slug":"roadways-bus-fare-increased-on-many-routes-due-to-diversion-in-bareilly-2023-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावन में सफर महंगा: डायवर्जन की वजह से कई रूटों पर बढ़ा रोडवेज बस का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में सफर महंगा: डायवर्जन की वजह से कई रूटों पर बढ़ा रोडवेज बस का किराया
Sun, 09 Jul 2023 03:59 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 09 Jul 2023 03:59 PM IST
सार
सावन में शुक्रवार रात 8 बजे से रूट डायवर्जन होने के साथ ही रोडवेज बसों को अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। इसको लेकर किराये में वृद्धि की गई है। बरेली से आगरा, दिल्ली, देहरादून आदि रूटों पर किराया बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन में रोडवेज बसों की यात्रा महंगी रहेगी। इस बार अधिक मास होने के कारण सावन 31 अगस्त तक है। इस दौरान आठ सोमवार होंगे। बरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रत्येक शुक्रवार रात 8 से सोमवार रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। शिवरात्रि के चलते 12 जुलाई की रात 8 से 15 जुलाई की रात 10 बजे तक भी डायवर्जन रहेगा। इसका असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।
विज्ञापन
बरेली मंडल में कांवड़ यात्रा का सबसे ज्यादा दबाव बरेली-मथुरा रूट पर रहता है। बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिलों के कांवड़िये बदायूं में कछला से गंगाजल लेकर आते हैं। काफी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार से जल लेकर भी अलग-अलग जिलों के लिए निकलते हैं। ऐसे में सावन के दौरान इन रूटों पर ज्यादा सतर्कता बरती जा है। इन रूटों पर डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इस गैंग से रहें सावधान: डेबिट कार्ड बदलकर निकालता है रकम, ATM से रुपये निकालते समय न करें ये गलती
विज्ञापन
शुक्रवार रात 8 बजे से रूट डायवर्जन होने के साथ ही रोडवेज बसों को अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। इसको लेकर किराये में वृद्धि की गई है। ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन) में नए रूट और उनका किराया फीड किया जा रहा है। बरेली रीजन के चारों डिपो में डायवर्ट रूटों पर बसों का संचालन 28 अगस्त की रात 10 बजे तक होगा।
इन रूटों पर ढीली हो रही जेब
बरेली-दिल्ली, बरेली-देहरादून, बरेली-आगरा, बरेली-मथुरा, बरेली-चंडीगढ़ रूटों पर शुक्रवार रात से रूट डायवर्जन के साथ ही सफर महंगा हो गया है। शनिवार को इन रूटों पर यात्रियों से अधिक किराया वसूल किया गया। कुछ रूटों पर परिचालक और यात्रियों के बीच कहासुनी के मामले भी सामने आए।
रूट सामान्य किराया डायवर्जन में किराया
बरेली-दिल्ली 437 479
बरेली-चंडीगढ़ 751 815
बरेली-देहरादून 506 585
बरेली-आगरा 318 335
बरेली-मथुरा 308 409
बरेली-बदायूं 75 92
सावन में आठ सोमवार
10 जुलाई, 17 जुलाई, 24 जुलाई, 31 जुलाई, 07 अगस्त, 15 अगस्त, 21 अगस्त, 28 अगस्त।
बरेली-दिल्ली 437 479
बरेली-चंडीगढ़ 751 815
बरेली-देहरादून 506 585
बरेली-आगरा 318 335
बरेली-मथुरा 308 409
बरेली-बदायूं 75 92
सावन में आठ सोमवार
10 जुलाई, 17 जुलाई, 24 जुलाई, 31 जुलाई, 07 अगस्त, 15 अगस्त, 21 अगस्त, 28 अगस्त।
आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन के चलते कुछ रूटों पर दूरी बढ़ गई है। नए रूट और किराया फीडिंग का काम पूरा कर लिया गया है। डायवर्जन के दौरान यात्रियों को संबंधित रूटों पर कुछ ज्यादा किराया देना होगा।