Bareilly: यात्रियों के लिए राहत की खबर, रोडवेज की एसी बसों में 16 दिसंबर से घट जाएगा 10 फीसदी किराया
बरेली, रुहेलखंड और पीलीभीत डिपो के पास जरनथ श्रेणी की 32 बसें हैं। इनका संचालन बरेली से दिल्ली और बरेली से लखनऊ के बीच होता है। किराया घटने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज की एसी बसों में 16 दिसंबर से किराया 10 फीसदी तक घट जाएगा। सर्दी का सीजन शुरू होने के साथ जनरथ श्रेणी की एसी बसों में यात्रियों की संख्या घटने पर परिवहन निगम ने यह निर्णय लिया है।
बरेली, रुहेलखंड और पीलीभीत डिपो के पास जरनथ श्रेणी की 32 बसें हैं। इनका संचालन बरेली से दिल्ली और बरेली से लखनऊ के बीच होता है। गर्मियों के सीजन में बसों में सीटों के लिए मारामारी रहती है। यात्री ऑनलाइन बुकिंग भी कराते हैं, लेकिन सर्दियों के सीजन में यात्रियों की संख्या कम हो जाती है।
दिल्ली-लखनऊ तक है ये किराया
सामान्य श्रेणी की बसों के मुकाबले जनरथ बसों में किराया 40 फीसदी तक ज्यादा है। बरेली से दिल्ली का किराया 533 और लखनऊ का 477 रुपये है। अब यात्रियों को दिल्ली और लखनऊ की यात्रा के लिए कुल किराये का 10 फीसदी कम देना होगा।
किराया घटाने संबंधी निगम मुख्यालय का आदेश आने के बाद स्थानीय स्तर पर विभिन्न रूटों पर ईटीएम में किराया फीड कर दिया गया है। यह 15 दिसंबर की रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि किराये कटौती किए जाने से एसी बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।