फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads dug for sewer, water pipeline burst

Bareilly News: सीवर के लिए खोदीं सड़कें, पानी की पाइप लाइन फटी

Mon, 29 May 2023 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Roads dug for sewer, water pipeline burst
बरेली। शहर की पॉश कॉलोनी विक्रमादित्यपुरी एसबीआई में सीवर लाइन के लिए सड़कों को जेसीबी खोद दिया है। कई स्थानों पर पानी की पाइप लाइन फट गई है। चार दिन से कॉलोनी के लोगों को पानी की आपूर्ति भी नहीं हो रही। दूसरी ओर सड़कों पर गहरे गड्ढे और मलबा होने के कारण खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

विक्रमादित्यपुरी एसबीआई कॉलोनी में करीब तीन महीने से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। घरों के सामने मैनहोल बनाने के लिए जगह-जगह गड्ढे खोद दिए हैं। मैनहोल के गड्ढे खोदने के बाद इनको अब तक ढका नहीं गया। इससे कॉलोनी के लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है। बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह हुई बारिश से सड़क और गड्ढों में पानी भर गया है। यहां की सड़कों से निकलना भी मुश्किल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनमाने ढंग से खोदी जा रहीं सड़क
फोटो
सड़कों को मनमाने ढंग से खोदने के बाद मलबे को जहां का तहां छोड़ दिया गया है। मैनहोल के लिए खोदे गए गड्ढों को यूं ही छोड़ दिया गया है। इनसे हादसों का खतरा बना हुआ है। बारिश से गड्ढों में पानी भर गया है। -अंशु गुप्ता

फोटो-
सीवर लाइन के नाम पर पॉश कॉलोनी की सड़कों की दुर्दशा कर दी गई है। मलबे से नालियां चोक हो गई हैं। पानी की निकासी नहीं हो रही। जगह-जगह पाइप लाइन लीक होने के कारण पानी की आपूर्ति भी नहीं हो रही।- रुचिका अग्रवाल

फोटो-
सड़कों को जेसीबी से खोदा जा रहा है। सीवर के लिए जितनी खोदाई की जरूरत है, उससे ज्यादा सड़कों को नुकसान पहुंचाया है। पानी की पाइप लाइनों का भी ध्यान नहीं रखा गया। शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही। -सपना अग्रवाल


फोटो-
कॉलोनी में कई स्थानों पर पाइप लाइन लीक होने से जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई है। शनिवार की बारिश के बाद से सड़कों पर अभी तक पानी भरा है। सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं और बच्चों को हो रही है।- जेपी गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed