{"_id":"6adfc84b2d1e3534410d0fa8","slug":"road-widening-to-be-carried-out-at-a-cost-of-669-crore-bareilly-news-c-4-bly1015-995795-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 6.69 करोड़ से होगा सड़क का चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 6.69 करोड़ से होगा सड़क का चौड़ीकरण
विज्ञापन
बरेली। एनएच-30 पर सथरापुर से रसुइया रेलवे क्रॉसिंग तक मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम शुरू होने वाला है। निर्माण खंड-1 ने इस परियोजना के लिए 6.69 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से ई-निविदाएं आमंत्रित की हैं। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना का हिस्सा है।
अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल ने बताया कि करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा और मजबूत किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। निविदा की शर्तों के अनुसार, काम सात महीने में पूरा करना होगा। परियोजना की लागत में पांच वर्ष का अनुरक्षण भी शामिल है। इस पर 16.75 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। ठेकेदारों के लिए 13.40 लाख रुपये की धरोहर राशि तय की गई है। तकनीकी निविदाएं चार नवंबर को खोली जाएंगी। पात्र ठेकेदार के चयन के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। संवाद