फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Road pits in front of PWD office in danger

पीडब्ल्यूडी दफ्तर के सामने ही सड़क के गड्ढों से खतरे में जान

Tue, 03 Mar 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Road pits in front of PWD office in danger
पीडब्ल्यूडी के सामने गड्डे को दिखाते प्रदर्शनकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अफसर बोले- शासन से पूरा बजट न मिलने से आ रही दिक्कत

विज्ञापन
बरेली। सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के दावे चाहे जो हाें लेकिन हकीकत क्या है ये जनता ही नहीं अफसर भी जानते हैं। दूसरी सड़कों की तो बात ही छोड़िए, पीडब्ल्यूडी दफ्तर के सामने वाली सड़क में ही खतरनाक गड्ढे हैं। यहां कई मीटर तक सड़क उधड़ गई है, जबकि प्रमुख सचिव नवनीत सहगल से कमिश्नर तक इसे लेकर पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों की क्लास लगा चुके हैं, लेकिन गड्ढा मुक्त अभियान को लेकर अफसर अब भी गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। हालांकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि सड़कों की मरम्मत के लिए डीएम की तरफ से भी डिमांड शासन को भेजी जा चुकी है, लेकिन पूरा बजट न मिलने से दिक्कत आ रही है।
शासन चाहता है कि सभी सड़कों को जल्द से जल्द गड्ढामुक्त कर दिया जाए। प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने जनवरी में समीक्षा के दौरान सड़कों के गड्ढा मुक्त न होने पर पीडब्ल्यूडी ओर नगर निगम के अधिकारियों की फटकार लगाई थी, लेकिन करीब डेढ़ महीना बीत जाने के बावजूद टूटी सड़कें ठीक तो नहीं हो पाईं, बल्कि उनकी स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। गड्ढा मुक्त अभियान की हकीकत यह है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने ही सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। इनकी मरम्मत न हो पाने से कई मीटर तक सड़क उधड़ चुकी है। इसके साथ ही सेटेलाइट रोड से श्यामगंज होते हुए नगर निगम से चौपुला और किला रोड पर भी कई जगह खतरनाक गड्ढे हैं। किला पुल के पास रेलवे लाइन बाउंड्री की तरफ सर्विस रोड की स्थिति खराब है। किला से कुदेशिया के बीच भी सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे हैं। किला पुल की सड़क की भी पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत नहीं कराई है। यही हाल शहर की तमाम दूसरी सड़कों का है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि प्रमुख सचिव के सामने यह मामला आने के बाद डीएम नितीश कुमार की ओर से शासन से सड़कों की मरम्मत के लिए बजट मांगा गया था, लेकिन अभी उसकी कुछ ही रकम मिली है।
विज्ञापन

कई विभागों के काम चलने से भी नहीं ठीक हो पा रही सड़कें

इन दिनों जल निगम और स्मार्ट सिटी के तहत कई काम चल रहे होने से भी सड़कों की स्थिति खराब हो रही है। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर प्रमेश गुप्ता का कहना है कि शहर में सबसे ज्यादा दिक्कत सीवर और ड्रेनेज की है। इससे सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने में दिक्कत आ रही है। सड़क को ठीक करेंगे भी तो उसे मेंटेन रख पाना भी मुमकिन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी दफ्तर के सामने टूटी सड़क पर किया प्रदर्शन

पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के गड्ढा मुक्त अभियान को क्रांतिकारी विचार मंच के संरक्षक देवस्वरूप पटेल ने आइना दिखाया। उन्होंने सोमवार को मंच कार्यकर्ताओं के साथ पीडब्ल्यूडी ऑफिस के बाहर टूटी सड़क पर प्रदर्शन किया। कहा, अधिकारी कुछ भी कहें लेकिन हकीकत यह है कि जब पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अपने कार्यालय के सामने रोड ठीक नहीं कर पा रहे तो दूसरी जगहों को लेकर वह कितना गंभीर है, इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed