फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Ring Road Five hundred crore rupees of compensation will be distributed in July-August

Bareilly Ring Road: जुलाई-अगस्त में बांटे जाएंगे मुआवजे के 500 करोड़ रुपये, सितंबर से बनेगी रिंग रोड

Wed, 16 Jul 2025 10:38 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 16 Jul 2025 10:38 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में धंतिया गांव के पास से इन्वर्टिस तक रिंग रोड बनाई जानी है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण किया गया है। जुलाई-अगस्त में इसका मुआवजा बांटा जाएगा। सितंबर में रिंग रोड का निर्माण शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन
Bareilly Ring Road Five hundred crore rupees of compensation will be distributed in July-August
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली में रिंग रोड का निर्माण 15 सितंबर से शुरू कराने की तैयारी है। इसके लिए जो भूमि अधिग्रहित की गई है, उसके एवज में किसानों को 800 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जाना है। अब तक 250 रुपये करोड़ बांटे जा चुके हैं। जुलाई-अगस्त में 500 करोड़ रुपये और बांटे जाने की तैयारी है। इस बीच कार्यदायी संस्था ने जमीन कब्जे में लेकर निर्माण के लिए मिट्टी की जांच आदि कवायद शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
शहर के विकास को रफ्तार देने के साथ जाम से मुक्ति देने के लिए रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-530 बी पर धंतिया गांव के पास से इन्वर्टिस तक रिंग रोड बनाई जानी है। काम पूरा होने के बाद दूसरे शहरों से आने वाले वाहनों को शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन


मई में हो चुका है अनुबंध 
निर्माण के लिए निजी कंपनी के साथ मई 2025 में अनुबंध हो चुका है। कंपनी को छह महीने के भीतर जमीन देने की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की है। इसमें अगर देरी होती है तो निर्माण शुरू होने में भी विलंब होगा। इसको लेकर एनएचएआई के परियोजना निदेशक (पीडी) सौरभ चौरसिया ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी से बातचीत करके मुआवजा वितरण कराने में तेजी की उम्मीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंBareilly News: महिला सफाई कर्मचारी की गला रेतकर हत्या, बेड पर मिला खून से लथपथ शव, पति लापता

उनका कहना है कि 20 जुलाई से 15 सितंबर के बीच 500 करोड़ रुपये का मुआवजा और वितरित कराया जाना है। ऐसा होने पर 80 प्रतिशत से अधिक जमीन कार्यदायी संस्था को मिल सकेगी और काम शुरू हो जाएगा। समय से काम शुरू होने पर सितंबर 2027 तक रिंग रोड का निर्माण हो सकेगा।  

रिंग रोड के आंकड़े 
  • 2117.07 करोड़ रुपये खर्च होने का है अनुमान 
  • 180 हेक्टेयर जमीन का होना है अधिग्रहण
  • 50  हेक्टेयर जमीन का हो चुका है अधिग्रहण  
  • 29.92 किमी. लंबी फोर लेन सड़क पर सिक्स लेन होंगे पुल व अंडरपास
एनएचएआई के पीडी सौरभ चौरसिया ने बताया कि रिंग रोड के लिए जो जमीन अब तक मिली है उसे निजी कंपनी को दिया जा रहा है, ताकि काम शुरू करने की तैयारी हो सके। निर्माण 15 सितंबर से शुरू किया जाना है। अब कुल अधिगृहीत जमीन में से 80 प्रतिशत जमीन हासिल की जानी है। मुआवजा वितरण में देरी न हो, इसके लिए मैं खुद भूमि अध्याप्ति अधिकारी से संपर्क बनाए हुए हूं।
 

सीलिंग की जमीन पर बीडीए ने लिया कब्जा 
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बिहारमान नगला में मंगलवार को दोपहर बाद तहसील की टीम के साथ सीलिंग की जमीन पर कब्जा लिया। इस जमीन के एक हिस्से में एक व्यक्ति का कब्जा था। तहसील ने कब्जे के स्थान को चिह्नित कर उसे खाली कराया। मौके पर बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बिहारमान नगला स्थित गाटा संख्या-479 के कुल रकबा 1540 वर्गमीटर में से 759.41 वर्गमीटर भूमि सीलिंग से अतिरिक्त घोषित हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed