फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rickshaw puller stabbed in the stomach attack alleged to be linked to wife illicit affair

Bareilly News: रिक्शा चालक के पेट में घोंपा चाकू, बाहर निकल आईं आंतें; पत्नी के अवैध संबंध में हमले का आरोप

Sat, 13 Jun 2026 12:33 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 13 Jun 2026 12:33 PM IST
सार

बरेली में एक युवक ने दो लोगों पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। उसके पेट में चाकू घोंपा गया, जिससे वह घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Rickshaw puller stabbed in the stomach attack alleged to be linked to wife illicit affair
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रामलीला गौंटिया मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय लालाराम पर दो लोगों ने हमला कर दिया। एक आरोपी ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालाराम ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों को हमले का कारण बताया है, लेकिन पुलिस को बयानों पर संदेह है।

विज्ञापन


थाना शाही इलाके के दौली जवाहरलाल गांव के मूल निवासी लालाराम इज्जत नगर क्षेत्र के रामलीला गौंटिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर रिक्शा चलाते हैं और वह परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहल रहे थे। लालाराम के मुताबिक इस दौरान दो लोगों ने उन्हें रोका और उनकी पिटाई कर दी, फिर उनके पेट में चाकू मार दिया। लालाराम का दावा है कि हमले में उनकी आंतें बाहर आ गईं। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन


आरोप: मकान मालिक से पत्नी के संबंध 
लालाराम के पिता छेदालाल ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। लालाराम ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी छह महीने से उनसे अलग रह रही है। उनका आरोप है कि पत्नी के मकान मालिक से संबंध हैं। लालाराम को शक है कि उन्हीं लोगों ने उन पर हमला कर हत्या की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को संदेह
पुलिस जांच में मामला अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। लालाराम के बयानों में झोल है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं चोट स्वयं तो नहीं पहुंचाई गई। इसका उद्देश्य किसी को फंसाना हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed