फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   reward of Rs 25000 has been announced on Harpal prisoner who escaped from Central Jail in Bareilly

Bareilly News: सेंट्रल जेल से फरार कैदी हरपाल पर 25 हजार रुपये का इनाम, एसएसपी ने एसओजी भी लगाई

Sun, 13 Oct 2024 02:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 13 Oct 2024 02:51 PM IST
सार

बरेली सेंट्रल जेल से फरार कैदी हरपाल पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस और एसओजी के साथ ही जेल कर्मियों की टीमें उसकी तलाश में लगी हैं।

विज्ञापन
reward of Rs 25000 has been announced on Harpal prisoner who escaped from Central Jail in Bareilly
कैदी हरपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली सेंट्रल जेल से फरार कैदी हरपाल पर एसएसपी अनुराग आर्य ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस व एसओजी के साथ ही जेल कर्मियों की टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। अभी तक हरपाल ने अपने किसी परिजन या करीबी से संपर्क नहीं साधा है। 

विज्ञापन


जिस दिन हरपाल फरार हुआ था, उसी दिन उसकी पत्नी, बेटी के साथ फतेहगंज पूर्वी स्थित गांव से उससे मिलने जेल आने वाली थी। रास्ते में देर होने की वजह से वह जेल की बजाय अपने मायके कैंट के नकटिया में रुक गई थी। 
विज्ञापन


अगले दिन उन्हें हरपाल से मिलना था, इससे पहले शाम को ही वह फरार हो गया। इससे दस दिन पहले भी पत्नी हरपाल से मुलाकात करने जेल आई थी। माना जा रहा है कि उसकी फरारी के बारे में पत्नी को कुछ जानकारी हो सकती है। पुलिस ने पत्नी समेत परिवार के कई लोगों के नंबर सर्विलांस पर लगा दिए हैं, पर कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेहनत से जीता था अफसरों का भरोसा
उम्रकैद की सजा होते ही हरपाल ने जेल से भागने की योजना बना ली थी। सवा साल में उसने अपने काम और व्यवहार से जेल अफसरों व कर्मियों का दिल जीत लिया। सूत्र बताते हैं कि वह बेहद कम बोलता था। सिर्फ काम से मतलब रखता था। जो काम बताया जाता था, उसे कर लेता था। 

इसी भरोसे की वजह से वह कई ऐसी जगह तक चला जाता था, जहां अन्य कैदियों के जाने की इजाजत नहीं थी। इसी भरोसे को तोड़कर वह फरार हो गया। अब अधिकारी-कर्मचारी पछता रहे हैं कि उस पर जरूरत से ज्यादा भरोसा क्यों किया?

एएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कैदी हरपाल की हरसंभव स्थानों पर तलाश की जा रही है। पुलिस के साथ अन्य टीमों को भी लगाया गया है। जल्दी ही उसे तलाश कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed