{"_id":"59baed484f1c1b30688b49eb","slug":"revised-chargesheet-sent-to-lilor-lake-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिलौर झील घपले की संशोधित चार्जशीट शासन को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिलौर झील घपले की संशोधित चार्जशीट शासन को भेजी
बरेली।
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाभारतकालीन लिलौर झील की सफाई के काम में हुए घपले में निलंबित तत्कालीन एक्सईएन समेत सात अभियंताओं के खिलाफ संशोधित चार्जशीट शासन को भेजी गई है। पहले भेजी गई चार्जशीट में कुछ खामियां बताकर शासन ने उनको वापस कर दिया था। सातों निलंबित अभियंताओं की संशोधित चार्जशीट तैयार करने में दो महीने से भी लंबा वक्त लगा।
सपा शासन में चार साल पहले लिलौर झील की सफाई के लिए शासन ने 8.5 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था। भाजपा की सरकार बनने के बाद सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर विभाग के प्रमुख सचिव सुरेशचंद्रा ने खुद आकर जांच की थी। इसमें काम को गैर जरूरी ढंग से 29 टुकड़ों बांटने समेत कई घपले सामने आए थे। घोटाले के आरोपों में तत्कालीन एसई काजिम अली और जीवनराम को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी। एक्सईएन रामबहादुर यादव समेत पांच सहायक अभियंताओं राकेश कुमार, कौशल किशोर, आशीष रंजन, प्रदीप कुमार सक्सेना और हरीश वर्मा समेत तीन अवर अभियंताओं को भी दोषी पाया गया था।