{"_id":"6973c5423be5bf95cb077c97","slug":"revised-00-two-including-wife-detained-in-case-of-theft-by-intoxicating-seeds-sellers-house-bareilly-news-c-4-1-bly1052-813211-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नशा सुंघाकर बीज विक्रेता के घर चोरी मामले में पत्नी समेत दो हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नशा सुंघाकर बीज विक्रेता के घर चोरी मामले में पत्नी समेत दो हिरासत में लिए
Sat, 24 Jan 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात और 1.60 लाख रुपये चोरी के मामले में पुलिस ने बीज विक्रेता गुड्डू की ओर से शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। जांच में जुटी पुलिस की शक की सुई गुड्डू के करीबियों पर घूम रही है। पुलिस ने उसकी पत्नी शबाना और गांव के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
गांव शेरपुरकलां निवासी फेरी लगाकर बीज बिक्री करने वाले गुड्डू बुधवार रात पत्नी और दो पुत्री व पुत्र के साथ बरामदे में सोया था। घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर संदूक और बेड में रखी पत्नी की सोने की मांगपट्टी, हार, कानों की दुरिया, चांदी की पायल और 1.60 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। सुबह बड़ी पुत्री मैहर ने पहले उसे जगाने की कोशिश की। नशे की हालत के चलते शुरुआत में वह उठ नहीं सका। बाद में उसने घर में हुई चोरी की जानकारी गांव के पूर्व प्रधान आदि को दी। नशे की हालत के चलते उसकी पत्नी शबाना अचेत थी। वहीं इंजेक्शन की खाली सिरिंज, रूमाल चारपाई पर रखा मिला था।
गुड्डू का आरोप था कि नशा सुंंघाकर उसके घर चोरी की गई है। शबाना को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। नशा सुंघाकर जेवरात और नकदी चोरी की घटना की सूचना पर एएसपी विक्रम दहिया, सीओ प्रतीक दहिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना में कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी को भी लगाया गया।
विज्ञापन
घटना में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। महिला शबाना की तबीयत ठीक है। उसे हिरासत में लिया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -प्रतीक दहिया, सीओ