{"_id":"68237fd5e98c7e370006bb1d","slug":"revenue-inspector-arrested-while-taking-bribe-in-bareilly-2025-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दस हजार रुपये की रिश्वत लेता कानूनगो गिरफ्तार, पैमाइश के लिए किसान से मांगे थे 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दस हजार रुपये की रिश्वत लेता कानूनगो गिरफ्तार, पैमाइश के लिए किसान से मांगे थे 50 हजार
Tue, 13 May 2025 10:57 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 May 2025 10:57 PM IST
सार
बरेली में एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार शाम बड़ी कार्रवाई की। टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते कानूनगो को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसने एक किसान से रकम ली थी।
विज्ञापन
आरोपी कानूनगो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में एंटी करप्शन टीम ने जमीन की पैमाइश के बहाने दस हजार रुपये रिश्वत लेने में सदर तहसील के कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) नरेंद्र पाल गंगवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रिठौरा में मंगलवार शाम ढले गिरफ्तार करने के बाद टीम इज्जतनगर थाने ले गई। यहां इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी ने शून्य अपराध संख्या पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी बुधवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
एंटी करप्शन के सीओ यशपाल सिंह ने जानकारी दी कि रिठौरा के निवासी पूरनलाल शर्मा ने उनसे मिलकर लिखित शिकायत की थी कि उनकी कस्बा रिठौरा में चार बीघा कृषि भूमि है। इसकी उन्हें पैमाइश करानी है। आरोप है कि रिठौरा क्षेत्र पर तैनात राजस्व निरीक्षक नरेंद्र पाल गंगवार ने पैमाइश के बदले 50 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने मामला जायजा बताकर मना किया तो भी 25 हजार रुपये से कम न लेने पर नरेंद्र अड़ गया। नरेंद्र के व्यवहार से परेशान पूरनलाल रुपये नहीं देना चाहते थे तो शिकायत कर दी।
विज्ञापन
रिठौरा ईदगाह के पास से हुई गिरफ्तारी
सीओ ने इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में टीम बनाई जो मंगलवार शाम नरेंद्र के बताए स्थान रिठौरा ईदगाह के पास पहुंची। जैसे ही नरेंद्र ने हाथ में रुपये पकड़े, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे सीधे इज्जतनगर थाने ले आई। यहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। कानूनगो नरेंद्र ने बताया कि 25 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। पूरन ने पहली किस्त के रूप में दस हजार रुपये देने को कहा था। बाकी रुपये बाद में लेने थे। उसे नहीं पता था कि टीम उसके पीछे लगी है।
विज्ञापन
सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने बताया कि यदि सरकारी कार्यालयों में कोई अधिकारी या कर्मचारी शासकीय कार्य के बदले घूस मांग रहा है तो उसकी शिकायत एंटीकरप्शन के दफ्तर में आकर कर सकते हैं। सीओ एंटी करप्शन के मोबाइल नंबर 9454405475 व प्रभारी निरीक्षक एंटीकरप्शन के मोबाइल नंबर 9454401653 पर भी सूचनाएं दी जा सकती हैं।