फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired policeman injured in accident dies during treatment

Bareilly News: हादसे में घायल रिटायर्ड पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान मौत

Tue, 23 Dec 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Retired policeman injured in accident dies during treatment
मीरगंज। थाना क्षेत्र में रविवार शाम नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल रिटायर्ड पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब चार बजे जालिम नगला निवासी रिफाकत अली बाइक से मीरगंज से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिफाकत अली सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को रिफाकत अली ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस रविवार शाम को ही कार चालक को हिरासत में लिया था। संवाद
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed