{"_id":"647c4a9a53bd536100013168","slug":"retired-inspector-daughter-in-law-death-in-bareilly-2023-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा की बहू की मौत: दहेज की खातिर हत्या का आरोप, पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड दरोगा की बहू की मौत: दहेज की खातिर हत्या का आरोप, पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 04 Jun 2023 03:22 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Jun 2023 03:22 PM IST
सार
बरेली में रिटायर्ड दरोगा की पुत्रवधू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रियम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र में शनिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने मृतका के पति और ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में मृतका के पिता की ओर से पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
फरीदपुर कस्बे के लाइनपार मठिया निवासी राजू ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रियम श्रीवास्तव की शादी 30 नवंबर 2020 को बदायूं रोड शिवधाम कॉलोनी निवासी पवन श्रीवास्तव के साथ की थी। पवन के पिता राजकुमार रिटायर्ड दरोगा हैं। शादी के बाद कुछ दिन तक सब कुछ सही चलता रहा, लेकिन बाद में पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रियम को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
'तुम्हारी बेटी की तबीयत खराब है'
मृतका के पिता ने बताया कि शनिवार रात उन्हें फोन पर जानकारी दी गई कि तुम्हारी लड़की की तबीयत खराब है। जब मायका पक्ष के लोग वहां पहुंचे तो प्रियम की मौत हो चुकी थी। राजू ने गला दबाकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।
Bareilly News: पति की करतूत से परेशान विवाहिता मासूम बेटे को लेकर पहुंची एसएसपी दफ्तर, बताई आपबीती
मृतका के पिता ने बेटी के पति पवन, सास-ससुर व जेठ-जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि दहेज की खातिर बेटी को परेशान किया जाता था। इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। आरोप यह भी है कि पवन को सरकारी नौकर बताकर शादी कर ली गई थी। जबकि पवन सरकारी नौकरी नहीं करता है।