उत्तर से दक्षिण तक की ट्रेनें फुल: घूमने वालों के लिए कश्मीर हुआ दूर, टैक्सी से जयपुर जाने को मजबूर
कश्मीर जाने के लिए लोगों में होड़ मची है। पवित्र अमरनाथ यात्रा भी एक जुलाई से शुरू हो रही है। बरेली होते हुए जम्मू की ओर जाने वाले सभी आठ ट्रेनों में धड़ाधड़ टिकट बुक हो रहे हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में ज्यादातर ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे।
विस्तार
गर्मी की छुट्टियों में किसी को कश्मीर जाना है तो किसी को गुलाबी शहर जयपुर की सैर करनी है। कोई महाकाल के दर्शन का इच्छुक है तो कुछ लोग दक्षिण की सैर करना चाहते हैं। तपते जेठ में हिल स्टेशन लोगों की पहली पसंद हैं, लेकिन बरेली से होकर गुजरने वाली अधिकतर ट्रेनों में आरक्षित सीटें नहीं मिलने से उनकी छुट्टियां बेकार हो रही हैं। अब कोई टैक्सी से जयपुर जाने की योजना बना रहा है तो किसी ने हवाई सफर चुना है।
ट्रेनों में वेटिंग होने का फायदा निजी टूर ऑपरेटर उठा रहे हैं। टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी संचालक जगदीश सिंह राठौर के मुताबिक कई साल बाद इस बार ऐसी स्थिति बनी है कि सभी वाहनों की एडवांस बुकिंग हो गई है। नैनीताल, जागेश्वर, बद्रीनाथ, केदारनाथ, हरिद्वार, ऋषिकेश, गोवर्धन, खाटू श्याम, आगरा, गोला, कैंची धाम, काशी विश्वनाथ आदि जगहों की बुकिंग हुई हैं। शहर से रोज करीब दो हजार लोग रवाना हो रहे हैं।
कश्मीर जाने की होड़
कश्मीर जाने के लिए लोगों में होड़ मची है। पवित्र अमरनाथ यात्रा भी एक जुलाई से शुरू हो रही है। बरेली होते हुए जम्मू की ओर जाने वाले सभी आठ ट्रेनों में धड़ाधड़ टिकट बुक हो रहे हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में ज्यादातर ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। प्रतीक्षा सूची लंबी होती जा रही है। हालांकि, कुछ ट्रेनों की एसी प्रथम श्रेणी में सीटें उपलब्ध हैं।
जम्मू जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति
12587 अमरनाथ एक्सप्रेसश्रेणी----3 जुलाई---10 जुलाई----17 जुलाई
स्लीपर----51------59-----23
एसी-थ्री----19-----13-----12
एसी-टू----10----- 10---- 09
12355 अर्चना एक्सप्रेस
श्रेणी----1 जुलाई---4 जुलाई----8 जुलाई
स्लीपर----88------65-----48
एसी-थ्री----33-----25-----25
एसी-टू----11----- 09---- 09
श्रेणी---- 4 जुलाई-----11 जुलाई-----18 जुलाई
स्लीपर----89------91-----87
एसी-थ्री----31-----28-----25
एसी-टू----22----- 26----21
12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस
श्रेणी---- 5 जुलाई-----7 जुलाई-----12 जुलाई
स्लीपर----79------81-----90
एसी-थ्री----30-----27-----29
एसी-टू----17----- 22----19
12331 हिमगिरि एक्सप्रेस
श्रेणी---- 12 जुलाई-----22 जुलाई-----25 जुलाई
स्लीपर----48------32-----18
एसी-थ्री----12-----08-----10
एसी-टू----08----- 07----05
हवाई सफर के लिए जेब हो रही ढीली
ट्रेनों की धक्कामुक्की और लंबी वेटिंग से छुटिटयों का मजा फीका न पड़े, इसके लिए लोग तीन गुना किराया देकर हवाई सफर कर रहे हैं। एअरलाइंस प्रतिनिधि साकेत अग्रवाल के मुताबिक मुंबई और बंगलूरू के लिए 90 फीसदी एअर ट्रैफिक है। इसके चलते तत्काल बुकिंग कराने पर किराया तीन से चार गुना तक भुगतान करना पड़ रहा है। दिल्ली जाने के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
महाकाल एक्सप्रेस के एसी-वन में भी वेटिंग
बरेली-उज्जैन के बीच प्रत्येक बुधवार को चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस में जून के अंत तक सीटें फुल हैं। अन्य ट्रेनों के एसी टू और एसी-वन में तो सीटें मिल रही हैं, लेकिन महाकाल एक्सप्रेस की एसी श्रेणियों में भी वेटिंग सूची काफी लंबी है। सात, 14, 21 और 28 जून को महाकाल एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग लिस्ट 60 से ऊपर है। यही स्थिति अन्य श्रेणियों में भी बनी हुई है।
लोगों की पहली पसंद हरिद्वार और देहरादून
गर्मियों में लोगों की पसंद हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून भी हैं। बरेली होकर इन स्थानों पर जाने वाले दून एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, बनारस-देहरादून एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस में 30 जून तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। बरेली से हरिद्वार, देहरादून के लिए इन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी है। स्लीपर के साथ एसी श्रेणी में भी इन ट्रेनों में लगातार टिकट बुकिंग हो रही है। तत्काल श्रेणी में मिनटों में टिकट बुक हो रहे हैं।
जयपुर के यात्री भी मुश्किल मेंआला हजरत एक्सप्रेस में जयपुर और अजमेर के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। यही स्थिति बरेली-भुज एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस में भी है। मेंहदीपुर बालाजी और अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के लिए लोग इन ट्रेनों में सफर करते हैं। लंबी दूरी की इन ट्रेनों का बीच में कई अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्टेशनों पर भी ठहराव है। जून अंत तक इन ट्रेनों में वेटिंग है।