फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rescue operation continues in Ashoka Foam Factory after fire incident

Bareilly Fire: फोम फैक्टरी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, काटी जा रही लोहे की चादर; अब तक चार लोगों के अवशेष मिले

Thu, 11 May 2023 11:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 May 2023 11:50 AM IST
सार

अशोका फोम फैक्टरी में बुधवार देर शाम लगी भीषण आग में चार मजदूर जिंदा जल गए थे, जिनके अवशेष देर रात बाहर निकाले गए। 12 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

विज्ञापन
Rescue operation continues in Ashoka Foam Factory after fire incident
देर रात चार शवों के अवशेष बरामद हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में जेड गांव के समीप स्थित अशोका फोम फैक्टरी में बुधवार शाम लगी आग के मामले में दूसरे दिन गुरुवार को सुबह सात बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन दोबारा से शुरू किया गया। नायब तहसीलदार दिव्यांशी सिंह की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। लोहे की चादरों को गैस कटर से काटकर हटाया जा रहा है। 

विज्ञापन


फरीदपुर के मोहल्ला परा निवासी अखिलेश शुक्ला भी इसी फैक्टरी में काम करता था। वह अभी लापता है। अखिलेश शुक्ला के परिजन फैक्टरी परिसर में मौजूद हैं। उन्हें भी आशंका है कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है। बता दें कि रात चार शवों के अवशेष मिले थे। तीन लोगों के परिवार ने अपने परिजनों के लापता होने का दावा किया था। माना जा रहा है कि चौथा शव अखिलेश का है।

विज्ञापन

अब तक चार लोगों के अवशेष मिले 

लखनऊ हाईवे के किनारे स्थित अशोका फोम फैक्टरी में बुधवार देर शाम लगी भीषण आग में चार मजदूर जिंदा जल गए। परिजनों के हंगामे के बाद रेस्क्यू में लगी टीमों ने देर रात उनके अवशेष फैक्टरी के अंदर से निकाले। वहीं आग में झुलसे छह मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ लगी थी आग 

हाईवे किनारे अशोका फोम की चार फैक्टरियां हैं। इनमें से जेड़ गांव के पास एक फैक्टरी में गद्दे के लिए फोम बनाया जाता है। फैक्टरी में शाम करीब सात बजे तेज धमाके के साथ एक हिस्से में आग लग गई थी। इससे लोहे के एंगलों पर टिकी फैक्टरी भवन की छत ढह गई थी। लपटें देखकर कर्मचारियों में भगदड़ मच गई थी। 

Bareilly Fire: अशोका फोम फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, छह झुलसे

आग की लपटें और धुएं का गुबार कई किमी दूर से दिखाई दिया था। मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों से रात करीब साढ़े नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इसके बाद सुबह सात बजे दोबारा से रेस्क्यू ऑपरेशन हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed