फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Four laborers burnt alive in foam factory fire

Bareilly Fire: अशोका फोम फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, छह झुलसे

Thu, 11 May 2023 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 May 2023 05:45 AM IST
सार

परिजनों के हंगामे के बाद रेस्क्यू में लगी टीमों ने देर रात कंकाल में तब्दील शव फैक्टरी के अंदर से निकाले। आग में झुलसे छह मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Bareilly: Four laborers burnt alive in foam factory fire
फैक्टरी में आग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदपुर (बरेली) मे लखनऊ हाईवे के किनारे स्थित अशोका फोम फैक्टरी में बुधवार देरशाम लगी भीषण आग में चार मजदूर जिंदा जल गए। परिजनों के हंगामे के बाद रेस्क्यू में लगी टीमों ने देर रात कंकाल में तब्दील शव फैक्टरी के अंदर से निकाले। आग में झुलसे छह मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी भी पहुंचे। 

विज्ञापन


हाईवे किनारे अशोका फोम की चार फैक्टरियां हैं। इनमें से जेड़ गांव के पास एक फैक्टरी में गद्दे के लिए फोम बनाया जाता है। फैक्टरी में शाम करीब सात बजे तेज धमाके के साथ एक हिस्से में आग लग गई। इससे लोहे के एंगलों पर टिकी फैक्टरी भवन की छत ढह गई। लपटें देखकर कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। परसाखेड़ा, बरेली और फरीदपुर से फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद से सरकड़ा गांव निवासी मजदूर राकेश और हरहरपुर निवासी अरविंद लापता थे। उनकी तलाश में टीमें जुटीं तो रात साढ़े 11 बजे दो लोगों के शव लोहे की चादरों के बीच से निकाले गए। शवों की हालत ऐसी थी कि उन्हें पहचानना मुश्किल था। राकेश और अरविंद के परिजनों का मानना था कि शव उन्हीं दोनों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, झुलसने वालों में हरहरपुर निवासी रवि, नकटिया निवासी बबलू, धारमपुर निवासी हंसराज आदि शामिल हैं। देर रात तक पुलिस-प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। झुलसे लोगों को एंबुलेंस से बरेली भेजा गया है। सूचना पर सीएफओ, एफएसओ, सीओ फरीदपुर गौरव सिंह के साथ जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी व एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी घटनास्थल पहुंच गए।

500 मीटर तक सुनाई दिया धमाका
फैक्टरी में धमाका इतना तेज था कि यहां से करीब 500 मीटर दूर स्थित गांव में भी लोग सहम गए। किसी ने इसे बिजली गिरना तो किसी ने बम फटना माना। आग की लपटें पांच किमी दूर से स्पष्ट दिखाईं दे रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed