फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Requested cylinders by hiding identity, fraud caught during verification

Bareilly News: पहचान छिपाकर दोबारा मांगे सिलिंडर, सत्यापन में पकड़ा गया खेल

Mon, 13 Apr 2026 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Requested cylinders by hiding identity, fraud caught during verification
बरेली। लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की किल्लत के बीच वैवाहिक समारोहों के लिए सिलिंडर वितरण में पारदर्शिता के लिए लागू व्यवस्था में भी लोग सेंध लगाने लगे हैं। रविवार को विवरण कंप्यूटर में दर्ज करने पर दो मामले पकड़ में आए। इस कारण आवेदन खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

वैवाहिक समारोह में सिलिंडर आपूर्ति की समस्या से निजात दिलाने, ओवर रेटिंग, फर्जीवाड़ा पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने कॉमर्शियल सिलिंडर वितरण की व्यवस्था की है। प्रार्थना पत्र के साथ वैवाहिक कार्ड, वैध मोबाइल नंबर, हलवाई या आयोजन स्थल प्रभारी के मोबाइल नंबर के साथ सिलिंडर की संख्या दर्ज करने पर सिलिंडर उपलब्ध करा रहे हैं। कन्या पक्ष को प्राथमिकता दे रहे हैं। अब तक 340 आवेदकों को 13 सौ सिलिंडर का वितरण कराया जा चुका है। किसे, कितने और किस संबंध में सिलिंडर दिए जा रहे हैं, इसका भी विवरण दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश में भी कार्यालय खुला। एक महिला और एक बुजुर्ग पत्र सौंपकर चले गए। आवेदक का नाम, पता अलग था पर वर, वधू का नाम, आयोजन स्थल, तिथि समान थी। ब्योरा कंप्यूटर पर दर्ज होते ही पूर्व में सिलिंडर मुहैया कराने का पता चलने पर आवेदन खारिज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed