फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Request made to Raj Bhavan to provide investigation report

Bareilly News: जांच रिपोर्ट मुहैया कराने के लिए राजभवन से लगाई गुहार

Mon, 13 Apr 2026 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 13 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Request made to Raj Bhavan to provide investigation report
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पादप विज्ञान के प्रो. उपेंद्र बालियान की सीधी नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए जितेंद्र पटेल ने शासन की ओर से पूर्व में कराई गई जांच की रिपोर्ट देने के लिए राजभवन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

इसमें शिकायतकर्ता ने कहा है कि उपेंद्र बालियान की पात्रता सहायक आचार्य के पद की थी, लेकिन कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने उनका चयन सीधे प्रोफेसर के पद पर कर लिया। 20 दिसंबर 2024 को कुलाधिपति से मामले की शिकायत की गई तो इसकी जांच भी कुलपति को ही सौंप दी गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, इस तरह की जांच में निष्पक्षता की उम्मीद शून्य है। कुलपति की ओर से जांच निपटाए जाने के दो वर्ष बाद भी शिकायतकर्ता को कोई प्रपत्र नहीं मिला। इसलिए दोबारा पत्र लिखकर उन्होंने जांच रिपोर्ट मांगी है, ताकि सच्चाई सभी के सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed