फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Reports of two separate road accidents registered

Pilibhit News: दो अलग-अलग सड़क हादसों की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 24 Jan 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 24 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Reports of two separate road accidents registered
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला के घायल और युवक की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की रणजीत सिंह कॉलोनी निवासी शिवम राठौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 20 जनवरी की सुबह करीब दस बजे उनकी मां कुसुमा देवी छतरी चौराहे पर पैदल जा रही थीं। इस दौरान एक ट्रक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मां गंभीर घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दूसरे मामले में थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम बिठौरा कलां निवासी विमला देवी ने थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पति राजेश 18 जनवरी को किसी काम से पीलीभीत जा रहे थे। पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे पर थाना सुनगढ़ी क्षेत्र स्थित गत्ता फैक्टरी के पास अज्ञात वाहन के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि दो मामलों में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed