{"_id":"6473be87e65a2882c30e4b75","slug":"report-on-former-principal-of-maulana-azad-inter-college-bareilly-news-c-4-bly1015-167295-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य पर रिपोर्ट
Mon, 29 May 2023 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 29 May 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुनीति शर्मा के रिटायर होने के बाद वहां उथल-पुथल मची है। प्रधानाचार्य पद को लेकर जंग जारी है। सुनीति ने अब भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता पूर्व प्रधानाचार्य दुर्गेश गुप्ता के खिलाफ कोर्ट के आदेश से विद्यालय का सामान खुदबुर्द करने की रिपोर्ट कराई है।
सुनीति शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके विद्यालय में तैनात भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता दुर्गेश कुमार ने विद्यालय की प्रयोगात्मक सामग्री बेच दी और उसका सत्यापन नहीं कराया। खुद को विद्यालय का प्रधानाचार्य बताकर फर्जी मुहर से विद्यालय को पीसीएस परीक्षा का केंद्र बनवाने पर भी सहमति दी गई। मामले में डीआईओएस ने जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर दुर्गेश गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई। इस मामले में उन्होंने थाना प्रभारी बारादरी के साथ ही पुलिस अधिकारियों से शिकायत की पर कार्रवाई नहीं की गई। अब कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
सारे आरोप फर्जी, जांच भी हो चुकी
-रिपोर्ट में नामजद कराए गए दुर्गेश कुमार गुप्ता का कहना है कि सारे आरोप फर्जी हैं। इनका कोई आधार नहीं है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लेकर पुलिस तक प्रारंभिक जांच कर चुकी है। रिकॉर्ड में वही विद्यालय के प्रधानाचार्य भी हैं। उनके खिलाफ एफआईआर साजिश के तहत कराई गई है।