{"_id":"65c0a934b1da76440c09d675","slug":"report-lodged-against-five-people-including-history-sheeter-abid-ali-in-bareilly-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर आबिद अली समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट, बलवा-जानलेवा हमला करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर आबिद अली समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट, बलवा-जानलेवा हमला करने का आरोप
Mon, 05 Feb 2024 02:54 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:54 PM IST
सार
हिस्ट्रीशीटर आबिद अली, उसके बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव अटरिया महेशपुर निवासी शौकत अली ने उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सीबीगंज थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में दोस्त के घर पर दावत खाने जा रहे एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश के तहत हिस्ट्रीशीटर आबिद अली, उसके बेटे व साथियों ने हमला कर दिया। चार राउंड फायरिंग की। पीड़ित बाल-बाल बच गया। उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे समेत तीन लोगों को नामजद कर पांच लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सीबीगंज के गांव अटरिया महेशपुर निवासी शौकत अली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह तीन फरवरी की रात करीब नौ बजे घर से अपने गांव में ही अपने दोस्त शादाब के बुलावे पर दावत खाने उसके घर जा रहे थे। वह जैसे ही रफीक के घर के पास पहुंचे, इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर आबिद अली, उसके भाई नासिर अली, आबिद का बेटा सोहेल अली व दो अन्य लोगों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर चार राउंड फायरिंग कर दी। उसने किसी तरह अपनी भागकर जान बचाई। इसके बाद उसने यूपी 112 को कॉल की। फोन नहीं लगा तो वह सीबीगंज थाने पहुंचा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि हिस्ट्रीशीटर आबिद अली के खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन