Bareilly Fire: फैक्टरी मालिकों और मैनेजर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट; आग में जिंदा जल गए थे चार लोग
अग्निकांड में अशोका फोम के मालिक अशोक गोयल, नीरज गोयल, मैनेजर अजय सक्सेना को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे स्थित अशोका फोम फैक्टरी में बुधवार को लगी भीषण आग में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत के मामले में मालिकों और मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फैक्टरी मालिक अशोक गोयल, नीरज गोयल, मैनेजर अजय सक्सेना को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।
मृतक अरविंद मिश्रा के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर संयुक्त रिपोर्ट लिखी गई है। फरीदपुर के हरहरपुर निवासी प्रमोद मिश्रा ने रिपोर्ट में बताया है कि उनका भाई अरविंद (20) अशोका फैक्टरी में मशीन चलाता था। मशीन काफी पुरानी हो चुकी थी। अरविंद और कई कर्मचारियों ने कई बार खतरा जताकर मशीन के सिलिंडर बदलने को कहा था। बावजूद फैक्टरी मालिक नीरज गोयल, अशोक गोयल, मैनेजर अजय सक्सेना व इनसे जुड़े प्रबंधन के लोग पुरानी मशीन पर काम कराते रहे।
अग्निकांड में इन लोगों की गई थी जान
बुधवार शाम करीब सात बजे मशीन में आग लग गई। इसमें अरविंद के साथ ही सरकड़ा निवासी राकेश, फर्रखपुर निवासी अनूप और फर्रखपुर निवासी अखिलेश शुक्ला की जलने से मौत हो गई। इस घटना के लिए मालिक, मैनेजर और पांच अन्य लोग जिम्मेदार हैं। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
संबंधित खबर- चार लोग जिंदा जले: फोम फैक्टरी अग्निकांड में किसी ने बेटा खोया, किसी ने पति, किसी का पालनहार; सदमे में परिवार
दिल्ली लखनऊ हाईवे पर लगाया जाम
फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही से अग्निकांड होने का आरोप लगाते हुए परिवारों ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। मृतकों के परिवारीजन देर तक डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। करीब पौने दो घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। बाद में प्रबंधन ने भी परिवार के सदस्यों को नौकरी और कुछ नकदी देने पर सहमति दे दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.