{"_id":"6635525bfc2d03fa3304ac45","slug":"repair-work-exposed-during-verification-157-irregularities-found-so-far-bareilly-news-c-4-vns1013-394121-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सत्यापन में खुल रहीं मरम्मत कार्यों की पोल, अब तक 157 में मिलीं गड़बड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सत्यापन में खुल रहीं मरम्मत कार्यों की पोल, अब तक 157 में मिलीं गड़बड़ियां
Sat, 04 May 2024 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 04 May 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते इस गर्मी भी लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। गर्मियां शुरू होने से पहले हुए बिजली लाइनों, फीडरों और उपकेंद्रों की मरम्मत के काम में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। विद्युत निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल के निर्देशों पर जिले भर में मरम्मत के 413 कार्यों का सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक 232 कार्यों के सत्यापन में 157 काम संतोषजनक नहीं पाए गए हैं।
फरवरी और मार्च में यह काम कराए गए थे। विद्युत वितरण खंड प्रथम के 128 कार्यों के सत्यापन में 12 काम संतोषजनक नहीं पाए गए हैं। द्वितीय खंड के 61 कार्यों में गड़बड़ी मिली हैं। विद्युत वितरण खंड बहेड़ी, विद्युत वितरण खंड बरेली और विद्युत वितरण खंड बरेली प्रथम में तीन-तीन काम असंतोषजनक पाए गए हैं। विद्युत वितरण खंड आंवला में सबसे ज्यादा 75 कार्य संतोषजनक मिले हैं।
जिले भर में अभी 181 कार्यों का सत्यापन बाकी है। अधीक्षण अभियंता अशोक चौरसिया ने बताया कि शनिवार और रविवार को भी कार्यों का सत्यापन किया जाएगा। सोमवार को रिपोर्ट चेयरमैन को भेज दी जाएगी।